आगरालीक्स…आगरा के रामप्रताप सिंह चौहान निर्विरोध राज्यसभा सांसद बने. समर्थकों में जश्न का माहौल. आगरा में जोरदार स्वागत की तैयारी
आगरा में भाजपा के वरिष्ठ नेता ओर प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. उनके राज्यसभा सांसद बनने पर आगरा में उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल छा गया है और वो उनके स्वागत में जश्न की तैयारी को जुट गए हैं. रामप्रताप सिंह चौहान 2017 में आगरा की एतमादपुर विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं और इससे पहले वह भाजपा के महानगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
यूपी की सभी 10 सीटों पर 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी की सभी 10 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी और नाम वापसी की तय समय सीमा समाप्त होने के बाद निर्विचन अधिकारी ने सभी दस उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा कर दी. यूपी राज्यसभा चुनाव में भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं.
जश्न की तैयारी में आगरा
राज्यसभा सांसद बनने पर रामप्रताप सिंह चौहान के आगरा आगमन पर जश्न की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. समर्थकों में भारी उत्साह छाया है. कई समर्थक उनके स्वागत के लिए लखनऊ भी पहुंच गए हैं.