आगरालीक्स…आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 16 अक्टूबर को आ रहे हैं. एमएलसी चुनाव को लेकर टाटा ग्राउंड में मतदाता सम्मेलन में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 अक्टूबर शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं. शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सीएम योगी फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में होने जा रहे मतदाता सम्मेलन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. उनके आगमन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं.
भाजपा की ओर से जानकारी दी गई है कि 16 अक्टूबर को होने जा रहे इस सम्मेलन में पार्टी ने करीब 15 हजार स्नातक और शिक्षक मतदाताओं को कार्यक्रम में जुटाने का लक्ष्य रखा है. सीएम योगी के आगमन को लेकर पार्टी कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, क्षेत्रीय संगठन अभय गिरि, एमएलसी एवं प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे व अन्य बैठकें कर रहे हैं. क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ सम्मेलन में आगरा, मथुरा, मैनपुरी और कासगंज के मतदाताओं को संबोधित करेंगे.