आगरालीक्स आगरा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है, सुबह से हो रही बारिश के कारण जनसभा नहीं होगी।
आगरा शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है, भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसभा करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी शुक्रवार 16 अक्टूबर को आगरा आ रहे हैं। वे टाटा मैदान, जहां ताजमहोत्सव का आयोजन किया गया था वहां भाजपा के दोनों एमएलसी प्रत्याशियों के लिए जनसभा करनी थी लेकिन सुबह से हो रही बारिश के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जिला सूचना विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, शुक्रवार को जनपद आगरा में प्रस्तावित मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित कार्यक्रम, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारणवश स्थगित किया गया है।
ये था कार्यक्रम
सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11.10 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आ जाएंगे। सुबह 11.35 बजे शिवाजी म्यूजियम का निरीक्षण करने पहुंचेगे और 20 मिनट निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे टाटा ग्राउंड पहुंच जाएंगे। एक घंटे भाजपा के एमएलसी प्रत्याशियों के लिए जनसभा करेंगे। दोपहर 1.10 बजे विभव नगर स्थित दिवंगत भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर जाएंगे और दोपहर 1.40 बजे खेरिया एयरपोर्ट से रवाना होना था।