आगरालीक्स आगरा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा में आ रहे हैं, सुबह से ही बारिश हो रही है। जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम।
आगरा शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है, भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसभा करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी शुक्रवार 16 अक्टूबर को आगरा आ रहे हैं। वे टाटा मैदान, जहां ताजमहोत्सव का आयोजन किया गया था वहां भाजपा के दोनों एमएलसी प्रत्याशियों के लिए जनसभा करेंगे। इसके साथ ही शिवाजी म्यूजियम का निर्माण कार्य देखेंगे।
ढ़ाई घंटे आगरा में रहेंगे सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11.10 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आ जाएंगे। सुबह 11.35 बजे शिवाजी म्यूजियम का निरीक्षण करने पहुंचेगे और 20 मिनट निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे टाटा ग्राउंड पहुंच जाएंगे। एक घंटे भाजपा के एमएलसी प्रत्याशियों के लिए जनसभा करेंगे। दोपहर 1.10 बजे विभव नगर स्थित दिवंगत भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर जाएंगे और दोपहर 1.40 बजे खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
आगरा में सुबह से ही बारिश
उधर, आगरा में सुबह से ही बारिश हो रही है, बादलों की गरज चमक के साथ सुबह छह बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह सात बजे के बाद कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है। बादल छाए हुए हैं, मौसम विभाग का बारिश और बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।