आगरालीक्स…आगरा में सर्दी का होने लगा अहसास. रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. जानें क्या अभी गर्मी के तेवर अभी बाकी हैं..जानिए आज का तापमान
आगरा में दो दिन पहले हुई बारिश ने मौसम को बदलने का बखूबी काम किया है. रात को और सुबह के समय सर्दी का अहसास होने लगा है. हालांकि दोपहर में धूप निकल रही है लेकिन धूप में तेज कम है. इसका असर तापमान पर भी हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आगरा में गर्मी के तेवर कम ही दिखेंगे. दोपहर में धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी लेकिन शाम को और सुबह धीरे धीरे सर्दी बढ़ना शुरू हो जाएगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 17/10/26) 32.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 17/10/26) 20.4
Departure from Normal(oC) -0.6
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 2.6