सहारनपुरलीक्स… आगरा से मंसूरी जा रहे पांच दोस्तों की थार का एक्सीडेंट, तीन की मौत। आगरा से शनिवार रात नौ बजे मंसूरी जाने के लिए निकले थे पांचों दोस्त।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा शांतिनगर कमला नगर के रहने वाले 25 साल के साहिल तिवारी, 24 साल के टेढ़ी बगिया के रहने वाले राहुल कुमार, 22 साल के रेणुका बाग के रहने वाले सक्षम उपाध्याय के सहित सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा शनिवार रात नौ बजे आगरा से मसूरी जाने के लिए थार से निकले थे। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर सहारनपुर में थार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि थार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में तीन की मौत
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर थार के अनियंत्रित होकर पलटने के बाद थान में फंसे लोगों को पुलिस ने बाहर निकाला। एसपी ट्रैफिक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, थार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, हादसे में साहिल, सक्षम और राहुल की मौत हो गई है। जबकि सचिन और हेमंत घायल हैं।
सुबह हुआ हादसा
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर सहारनपुर के बेलड़ा जुनारदार के पास नागल में थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि थार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। थार में पांचों लोग फंस गए। पांचों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तीन की मौत हो गई।