Monday , 19 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Police have apprehended three cunning fraudsters who swindled people by promising to double their money…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Police have apprehended three cunning fraudsters who swindled people by promising to double their money…#agranews

80

आगरालीक्स…21 दिन में पैसा डबल…फिल्म फिर हेराफेरी की तरह आगरा में तीन टप्पेबाज लोगों को झांसा देकर फंसा रहे थे. चिल्ड्रेन बैंक के नोटों की 250 गड्डियां मिलीं. कार बाइक और तीन लैपटोप भी मिले

आगरा पुलिस ने तीन ऐसे शातिरों को पकड़ा है जो कि फेसबुक सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों को लालच देकर 21 दिन में पैसा डबल देने का झांसा देते थे. यह शातिर परेशान लोगों को अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाते थे और उनको मदद के नाम पर ठगी करते थे. पुलिस ने इन तीनों के पास से 3.83 लाख रुपये कैश, चिल्ड्रेन बैंक के नोटों की 250 गड्डियां, सात मोबाइ ल, कार, तीन लैपटोप, 11 सिम और बाइक सहित काफी सामान बरामद किया है.

लखनऊ के जानकीपुरम स्थित शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले पंकज द्विवेदी एलआईसी कर्मचारी हैं. उन्होंने बताया कि फेसबुक पर पैसे डबल का विज्ञापन देकर उन्होंने आरोपियों से बात की. आरोपियों ने कर्ज में डूबे और जरूरतमंदों की मदद का हवाला देकर उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया. इसके लिए 14 अक्टूबर को आगरा बुलाया. ताजगंज स्थित पाठक अस्पताल के पीछे मुलात के लिए बुलाया. यहां पहुंचने पर एक बाइक पर दो युवक आए और उनसे चार लाख रुपये लेकर एक काली पॉलीथिन में नोटों की गड्डियां दीं. जब उन्होंने नोट देखने चाहे तो आरोपियों ने पुलिस के आने का डर दिखाकर जाने के लिए कहा. बाद में जब पालिथीन खोली तो उसमें ऊपर असली नोट थे लेकिन अंदर नकली नोटों की गड्डियां थीं.

पुलिस ने तीन शातिर दबोचे
अपने साथ हुई ठगी की सूचना पंकज ने पुलिस को दी. पुलिस ने जांच की तो उन्हें झांसी के सैयर गेट निवासी शोएब अहमद के साथ भी इसी तरह जाल में फंसाकर आगरा बुलाकर 22 सितंबर को 60 हजार रुपये लेकर नकली नोटों का पेकैट थमाया गया था. इस पर पुलिस ने आरोपियां की तलाश की. सोमवार को नगला मेवाती के पास से तीन आरोपियों को अरेस्ट किया गया. पुलिस ने आरोपियेां के पास से एक लैपटॉप, 11 सिमकार्ड के साथ 25 खाली सिम होल्डर भी बरामद किए. पकड़े गए शातिरों के नाम राहुल शर्मा निवासी मथुरा, विजय कुमार निवासी मथुरा और राकेश ​शर्मा निवासी मथुरा हैं.

महंगे शौक के लिए करते थे ठगी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह तीनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं. अपने महंगे शौक और कम समय में मोटे मुनाफे के लिए उन्होंने इस तरह ठगी शुरू की.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A Medical Milestone in Agra, Sarvottam Hospital Performs Advanced Surgery on a One-Year-Old Child for “Hirschsprung Disease”

आगरालीक्स…आगरा में पहली बार 1 वर्षीय बच्चे की हिर्शस्प्रुंग रोग की लैप्रोस्कोपिक-असिस्टेड...

टॉप न्यूज़

Ramlila Agra 2026: The grand enactment of the darshan of Mata Janaki and the burning of Lanka in Ashok Vatika captivated the hearts

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में बजरंगबली के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण...

टॉप न्यूज़

Agra News: Women revel in the joy of Garba-Dandia; the evening becomes infused with celebration and high spirits…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरबा के रंग, डांडिया की खनक और अपनों का संग,...

टॉप न्यूज़

Agra News: Shri Ram Baraat took place as part of the Shri Manah Kameshwar Ramlila in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री मनः कामेश्वर रामलीला में निकली श्रीराम बारात. स्वागत में...

error: Content is protected !!