आगरालीक्स…आगरा में भगवान टाकीज फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट. बाइक सवार युवक की मोत
आगरा में रविवार शाम को भगवान टाकीज फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक की मौत हुई है. बाइक सवार सिकंदरा से सुल्तानगंज पुलिया की ओर जा रहा था. भगवान टाकीज फ्लाईओवर पर उसकी बाइक को एक वाहन ने चपेट में ले लिया. इससे वह बाइक सहित घिसटता चला गया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत् हो गई.
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. हादसे के बाद जाम लग गया लेकिन पुलिस ने तुरंत आवाजाही शुरू करा दी. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस जांच कर रही है.