आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स पर भव्य होगा दहशरा महोत्सव. पहली बार निकलेगी आकर्षक शोभायात्रा. आतिशबाजी के साथ होगा रावण दहन. कई लीलाओं का भी होगा मंचन
आगरा के सेंट जॉन्स पर 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव मनाया जाएगपा. दशहरा मेला स्वागत समिति, बाग मुजफ्फर खाँ द्वारा 45वें दशहरा महोत्सव में भव्य शोभायात्रा, भगवान के स्वरूपों का मनोहारी श्रृंगार, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाजसेवियों का सम्मान, आकर्षक आतिशबाजी, रावण दहन एवं भरत मिलाप की लीला प्रमुख आकर्षण होंगे. इस वर्ष पहली बार भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी.

शाम को निकलेगी शोभायात्रा
आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा सायं 6 बजे मोहन मंदिर, बाग मुजफ्फर खाँ से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रात्रि लगभग 12 बजे मेला प्रांगण पहुंचेगी. पहली बार भगवान के स्वरूपों का श्रृंगार वृंदावन की श्री राधाकृष्ण मंडली द्वारा मोहन मंदिर में किया जाएगा. शोभायात्रा के मेला प्रांगण पहुंचने पर अतिथियों द्वारा माता सीता के स्वरूप की आरती की जाएगी. राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध की लीला के पश्चात भगवान श्रीराम द्वारा रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. इसके बाद अयोध्या नगरी में भरत मिलाप की लीला का मंचन होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा. रावण दहन से पूर्व मेला प्रांगण में भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा.