मथुरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे पर बस आगे चल रहे कंटेनर में घुसी, हादसे में महिला यात्री की मौत।
सोमवार सुबह 5.30 बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा में माइल स्टोन 77 पर लखनऊ से दिल्ली जा रही बस आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस के चालक, परिचालक सहित आठ लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।