Monday , 19 October 2026
Home आगरा Agra News: Young girl from Delhi found wandering in Agra at midnight; police hand her over to her family…#agranews
आगरा

Agra News: Young girl from Delhi found wandering in Agra at midnight; police hand her over to her family…#agranews

29

आगरालीक्स…आगरा में दिल्ली से लाई एक युवती आधी रात को बदहवास हालत में घूम रही थी. पैरों में नहीं थी चप्पल, चेहरे पर था डर…

आगरा में आधी रात को एक युवती नंगे पांव बदहवास हालत में घूम रही थी. उसके चेहरे पर डर और घबराहट थी. होटल से लौट रहे तीन युवकों ने उसकी मदद करने पर विश्वास में लिया और पुलिस को सूचना दी. युवती दिल्ली की रहने वाली थी. पुलिस ने उससे पूछताछ की, इसके बाद दिल्ली से उसकी मां को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया.

जानिए क्या है पूरा मामला
मामला थाना एकता क्षेत्र के सौ फुटा रोड पर रात 12 बजे का है. यहां एक 19 साल की युवती बदहवास हालत में घूम रही थी. वह लांग शर्ट और शॉर्ट पहने हुई थी. होटल से लौट रहे तीन युवकों की नजर उस पर पड़ी तो देखा युवती के पैरों में चप्पल भी नहीं थी और उसके चेहरे पर डर और घबराहट थी. युवकों ने उसके पास जाकर बात करने का प्रयास किया तो वह घबराकर और दूर हो गई. युवकों को शक हुआ कि वह किसी परेशानी में है. इस पर वह युवती के पास दोबारा गए और कहा कि वह खुद को सेफ समझे. इस पर युवती ने कहा कि उसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर लेकर जाएं जिस पर युवक उसे पंचवटी कॉलोनी के पास लेकर आए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने युवती को महिला थाने भेज दिया.

दिल्ली से भेजा था स्पा सेंटर में नौकरी के लिए
पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह दिल्ली में नेहरू प्लेस की रहने वाली है और दिल्ली में स्पा में काम करती थी. स्पा संचालिका ने उसे अच्छी सेलरी की बात बोलकर आगरा लाई थी. रविवार शाम को वह महिला के साथ यहां आई थी लेकिन वह यहां काम के लिए गई तो वहां का माहौल अच्छा नहीं लगा. इस पर वह वहां से निकल आई. शहर में अनजान होने के चलते वह किसी पर भरोसा नहीं कर सकती थी. इसलिए वह कैब लेकर दिल्ली घर लौटना चाहती थी. युवती ने बताया कि घर में उसके माता पिता और छोटा भाई है. मां भी नौकरी करती है. पुलिस ने इसकी सूचना ​उसके घरवालों को दी जिस पर युवती की मां आई थी और युवती को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Devotees in Agra immerse themselves in devotion to Goddess Siddhidatri in Kaveri Mandir, Kamla Nagar, Agra

आगरालीक्स…आगरा में मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, कमला नगर के...

आगरा

Agra News: Know the correct direction for placing mirrors in your home according to Vastu

आगरालीक्स…घर में शीशा किस दिशा में लगाएं, अक्सर लोग हो जाते हैं...

आगरा

Dussehra 2026: The Significance of Shastra Puja and Sighting the Neelkanth Bird…#agranews

आगरालीक्स…दशहरा पर शस्त्र पूजा और नीलकंठ पक्षी के दर्शन का महत्व…जानिए क्यों...

आगरा

Agra News: Three children from Agra left home without informing anyone; police recovered them within 24 hours…#agranews

आगरालीक्स…मम्मी—पापा मैं जा रहा हूं, कुछ बड़ा बनकर लौटूंगा…आगरा के तीन बच्चे...

error: Content is protected !!