Thursday , 22 October 2026
Home आगरा Agra News : “Victory of Good Over Evil”, Agra All Set for Ravana Dahan on Vijayadashami
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Victory of Good Over Evil”, Agra All Set for Ravana Dahan on Vijayadashami

73

आगरालीक्स…’बड़े मैदानों में विशाल रावण, गली—मोहल्लों में नन्हे दशानन’, आगरा के कोने—कोने से आज विजय दशमी की रोमांचक तस्वीरें आ रही हैं, जगह—जगह जय श्रीराम की गूंज है

आगरा के कोने—कोने से आज विजय दशमी पर्व रोमांचित करने वाली तस्वीरें आ रही हैं। कहीं आसमान छूते रावण के पुतले खड़े हैं तो कहीं बच्चों ने लंका बनाई है। रामलीला मैदानों से कॉलोनियों तक उत्साह है और भगवान श्रीराम के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। शाम होते ही रावण के साथ बुराईयां भी जल जाएंगी।

आज सुबह से ही दशहरे की सबसे खूबसूरत तस्वीरें शहर की कॉलोनियों और मोहल्लों में दिखाई दीं। यहां बच्चों ने भी अपने स्तर पर रावण दहन की तैयारियां की हैं। कोई छोटे-छोटे बांस और रंगीन कागज से रावण का पुतला बना रहा है, तो कोई उसके दस सिर तैयार करने में जुटा है। कहीं दोस्तों ने चंदा इकट्ठा किया है, तो कहीं घरों से पुराने गत्ते और रंगीन कागज लाकर पुतला बनाया जा रहा है।

बच्चों के लिए यह सिर्फ रावण जलाने का आयोजन नहीं, बल्कि दोस्तों के साथ मिलकर कुछ नया करने और त्योहार की खुशियां बांटने का अवसर भी है। शाम को अपने बनाए पुतले के दहन को लेकर उनके बीच अलग ही उत्सुकता है। बड़ों की रामलीला के बीच बच्चों का यह छोटा-सा आयोजन दशहरे की परंपरा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का काम कर रहा है।

रामलीला मैदान
यह आगरा का सबसे मुख्य और ऐतिहासिक आयोजन स्थल है। इस बार यहाँ 120 फीट ऊंचा चलता-फिरता रावण बनाया गया है। यह रावण अपनी आंखें झपकाएगा, हाथ हिलाएगा और तलवार व ढाल से अपना बचाव करता नजर आएगा। यहाँ रावण के साथ 100 फीट के मेघनाद और 30 फीट के कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। इसके साथ ही यहाँ दो घंटे तक चलने वाला भव्य आतिशबाजी का मुकाबला भी होगा।

सेंट जॉन्स चौराहा
सेंट जॉन्स चौराहे के मैदान में शाम 6:00 बजे से मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। यहाँ भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और राम-रावण युद्ध की जीवंत झांकी दिखाई जाएगी, जिसके बाद आतिशबाजी के साथ रावण दहन होगा।

आगरा कैंट रेलवे संस्थान
कैंट रेलवे संस्थान के मैदान में इस बार लगभग 70 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है। पुतला दहन के दौरान यहाँ भी जबरदस्त आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा।

और कहां—कहां जलेगा रावण
इन बड़े आयोजनों के अलावा आगरा के निम्नलिखित क्षेत्रों में भी रावण दहन की विशेष तैयारियां की गई हैं। इसमें दिगनेर में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव, सैनिक नगर में गढ़वाल भ्रातृ सम्मेलन द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव होगा, शहर के विभिन्न मोहल्लों और कालोनियों में भी दशहरा पर्व पर रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। नेहरू नगर में करीब 32 फीट ऊंचा पुतला जलाया जाएगा। शाहगंज, अजीत नगर, अर्जुन नगर, साकेत कालोनी, जयपुर हाउस, लोहामंडी, तोता का ताल, कमला नगर, न्यू आगरा, बल्केश्वर, यमुना पार, राजपुर चुंगी, सुल्तानपुरा, नामनेर और छीपीटोला सहित कई क्षेत्रों में आयोजन होंगे। जगह-जगह आतिशबाजी और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच विजयादशमी का उत्साह दिखाई देगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 18 degree

आगरालीक्स आगरा में सुबह के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है,...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 22nd October 2026

आगरालीक्स आगरा का 22 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ जियो आईपीओ ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Havan’ performed in Agra for the good health of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया...

error: Content is protected !!