आगरालीक्स… आगरा में एंबुलेंस से युवतियों की सप्लाई हो रही है, यह कॉल 100 नंबर पर पहुंची, टीम ने आगरा पुलिस को सूचना दी और युवतियों को बचाया गया।
यूपी 100 के एक साल पूरा होने पर यूपी 100 की कम्युनिकेशन अधिकारी रोहिनी तिवारी ने वीडियो टिवीट किया है, इसमें वे कह रही हैं कि एंबुलेंस से भी युवतियों की सप्लाई हो रही है, इसे हयूमन ट्रैफकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। एक दिन जब वे पहुंची तो एक कॉल आई, घबराहते हुए युवक ने कहा कि मैडम जल्दी पुलिस भेजिए यहां गलत हो रहा है, एंबुलेंस से युवतियों को बाहर ले जाया जा रहा है, उसकी कॉल पर आगरा पुलिस को सूचना दी गई और एंबुलेंस से युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
देखिए वीडियो
#DidYouKnow that an #Ambulance can also be misused as a mode of transport for #HumanTrafficking ? Communication Officer of #UP100 Rohini Tiwari knows, because she attended one such call & sent support to rescue girls in #Agra #1YearOfUP100 @Uppolice #MyStoryOfUP100 @agrapolice pic.twitter.com/bKteILINLf
— UP100 (@up100) January 11, 2018
मई 2017 में पुलिस ने रेड लाइट एरिया में मारा छापा
आगरा पुलिस की रेड एरिया में सबसे बडी कार्रवाई, कमरे में युवक और युवती आपत्ति जनक हालत में मिले, 20 युवतियों को पकडा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, युवतियों से रेस्क्यू टीम पूछताछ कर रही है।
मंगलवार शाम को आगरा के कश्मीरी बाजार में पुलिस टीम ने छापा मारा, आधा दर्जन पुलिस गाडी कश्मीरी बाजार की तंग गलियों में पहुंची और रेड लाइट एरिया में कार्रवाई शुरू की। टीम ने सकरी गलियों में बने कमरों को खंगाला, वहां अस्त व्यस्त हालत में युवतियां और युवक मिले। उन्हें कमरों से बाहर निकाल कर गाडी में बिठा लिया गया।
आपत्तिजनक सामग्री मिली, मच गई भगदड
सीओ छत्ता बीएस त्यागी के नेत्रत्व में एक एनजीओ की सूचना पर छापा मारा गया, पुलिस को रेड लाइट एरिया के कमरों से आपित्त जनक सामान मिला है, ये युवतियां कई राज्यों से यहां आई थीं, उन्हें यहां ग्राहकों के सामने परोसा जा रहा था, कई युवतियों बुरी हालत में मिली हैं। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
कई बार हो चुकी है रेड लाइट एरिया में कार्रवाई
आगरा में रेड लाइट एरिया में रात में पुलिस ने छापामारी की। यहां से आपत्तिजनक सामग्री के साथ पांच युवती और दो युवक पकडे गए हैं।
सीओ छत्ता बीएस त्यागी के निर्देशन में पुलिस टीम ने सेब का बाजार रेड लाइट एरिया के कोठों पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस टीम का छापा पडते ही कोठे से युवक युवतियां भागने लगे, पुलिस ने तीन युवतियों को पकड लिया, दो कोठा संचालिका भी पुलिस की हिरासत में हैं, जबकि दो युवकों को पकडा गया है।
महाराष्ट पुलिस ने मारा था छापा
इससे पहले आगरा के रेड लाइट एरिया सेब का बाजार में महाराष्ट पुलिस ने छापा मारा था। यहां से 10 युवक युवती पकडे गए थे। युवतियों को महाराष्ट से आगरा बेचा गया था। इसके बाद से आगरा पुलिस की रेड लाइट एरिया पर नजर थी।
किराए की कोठी से लेकर होटल में सेक्स का धंधा
आगरा में सेब का बाजार, सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, ताजगंज सहित कॉलोनियों में किराए की कोठी और कमरों में सेक्स का धंधा चल रहा है। यहां तक कि ब्यूटी पार्लर, स्पा में भी दिल्ली सहित आस पास के शहरों से सेक्स के धंधे के लिए युवतियों को बुलाया जा रहा है।
फाइल फोटो