आगरालीक्स एमएलसी शिक्षक खंड का प्रचार आज थम जाएगा। शिक्षक व कर्मचारी नेता भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी 12 जिलों में प्रचार में जुटे हुए हैं। उन्होंने मतदाताओं से मतपत्र पर दूसरे नंबर पर उनके नाम के आगे वरीयता में एक नंबर लिखने की अपील की है।
एमएलसी शिक्षक व स्नातक खंड, आगरा का चुनाव प्रचार बुधवार शाम चार बजे थम जाएगा। आगरा खंड में शिक्षक सीट के लिए 50 हजार और स्नातक के लिए 1.80 लाख मतदाता हैं। जिले में 75 बूथ हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड से 75 पोलिंग पार्टियां मतदान करने के लिए रवाना होंगी और 23 अक्टूबर को आगरा खंड निर्वाचन के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, इटावा, औरेया, कन्नौज, फर्रुखाबाद जिलों में मदतान होगा।
भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के लिए 20 मतदाताओं का क्लस्टर बनाकर एक नेता को जिम्मेदारी
हरि किशोर तिवारी के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। इसके लिए 11.50 हजार नेताओं की डयूटी लगाई गई है। मतदाताओं से संपर्क करने के लिए पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्षों को लगाया गया है। जिससे वे घर घर जाकर मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाएं।