आगरालीक्स…आगरा में फेस्टिव सीजन की हुई शुरुआत. मार्केट शॉपिग के लिए तैयार. करवाचौथ को लेकर खरीदारी हुई शुरू
शारदीय नवरात्रि और दशहरा के बाद अब आगरा के मार्केट शॉपिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए हैं. आकर्षक रोशनी और नई वैरायटी के साथ फेस्टिव सीजन की शुरुआत अब दमदार तरीके से होगी. खासकर कपड़ा और ज्वैलरी मार्केट के बाजारों में रौनक छाने लगी है. बाजारों में ग्राहकों की चहलकदमी शुरू हो गई है.
करवाचौथ की शॉपिंग
दिवाली से पहले करवाचौथ है. बाजारों में आज भी दिनभर खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही. महिलाओं की मौजूदगी श्रृंगार, कपड़े व गिफ्ट से जुड़े उत्पादों की दुकानों पर रही. दुकानदारों के लिए आने वाला सप्ताह अच्छा हो सकता है. करवाचौथ को लेकर बाजारों से जरूरी पूजा और श्रृंगार की सामग्री की खरीदारी भी शुरू हो गई है. तरह—तरह की चूड़ियां, कपड़े, श्रंगार एवं पूजा के सामान से बाजार सज गए हैं. करवाचौथ को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ने से व्यापारी भी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान कुछ महिलाएं रंग बिरंगी चूड़ियों की खरीदारी में लगी रहीं तो कुछ मेहंदी लगाने के पति के पसंदीदा डिजाइन को ढूंढ रही थीं.