आगरालीक्स…सर्दी आने से पहले ही दिल्ली एनसीआर में ग्रैप 1 लागू. आगरा में भी हवा होने लगी प्रदूषित. जानें आगरा के किस इलाके में कितना एक्यूआई..
सर्दी आने से पहले हवा बिगड़ने लगी है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का पहला चरण लागू कर दिया है. यह फैसला वायु गुणवत्ता के खराब श्रेणी में आने के कारण लिया गया है. आमतौर पर ग्रैप 1 तब लागू किया जाता है जब शहर का एक्यूआई 200 के पार पहुंच जाता है. बुधवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डाटा के अनुसार दोपहर तीन बजे तक दिल्ली का एक्यूआई 244 दर्ज किया गया. ग्रैप 1 लागू होने के बाद होटलों और रेस्तरां में कोयले और लकड़ी के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.
आगरा में भी मौसम के कारण हवा में प्रदूषण छाने लगा है. समीर एप के अनुसार बुधवार शाम 4 बजे आगरा के संजय प्लेस में सबसे अधिक एक्यूआई रहा. यहां की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही तो वहीं शाहजहां गार्डन इलाके के आसपास की हवा सबसे अच्छी रही.
जानें बुधवार शाम चार बजे कहां कितना रहा एक्यूआई
संजय प्लेस में 189
सेक्टर 3 बी आवास विकास में 186
रोहता 158
शास्त्रीपुरम 112
मनोहर पुर 108
शाहजहां गार्डन 82