आगरालीक्स ..आगरा से खबर है, ट्रेन में एक अधिकारी का डॉगी (कुत्ता) बिना टिकट यात्रा करते पकडा गया, उस पर जुर्माना लगाया गया और उसे जनरल बॉगी से उताकर पार्सल से बुक कर भेजा गया।
निजामुददीन से हैदराबाद जा रही दक्षिण एक्सप्रेस शनिवार दोपहर में कैंट स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही जनरल बॉगी में टीटी चढ गए और टिकट चेक करने लगे। जनरल बॉगी में एक कुत्ता बैठा था। इसे देख टीटी ने कुत्ते को पकड कर बैठे चंदन से टिकट दिखाने के लिए कहा, उसने अपनी टिकट दिखा दी। इस पर उससे कहा कि कुत्ते की टिकट कहां हैं, उसने कहा कि कुत्त की टिकट तो नहीं ली है, कुत्ते की टिकट भी टिकट विंडो से नहीं दी गई।
2250 रुपये का लिया जुर्माना
जनरल बॉगी में सीट पर बैठे कुत्ते की टिकट न होने पर टीटी ने आगरा कैंट जीआरपी को बुला लिया, जीआरपी ने चंदन और उनके कुत्ते को ट्रेन से उतार लिया। जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी अश्विनी कौशिक ने मीडिया को बताया कि कुत्ते का मालिक हैदराबाद में कोई अधिकारी है। दिल्ली से नौकर कुत्ते को ट्रेन से हैदराबाद ले जा रहा था, आगरा कैंट पर टीटी ने पकड़ लिया। दिल्ली से आगरा तक का बिना टिकट यात्रा करने पर कुत्ते का 2250 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
एपी एक्सप्रेस के पार्सल से भेजा कुत्ता
दक्षिण एक्सप्रेस चली गई, ऐसे में जुर्माना वसूलने के बाद जीआरपी द्वारा ए
गरा कैंट से हैदराबाद जाने वाली एपी एक्सप्रेस के पार्सल से कुत्ते की बुकिंग कराई गई, कुत्ते को एपी एक्सप्रेस के पार्सल से हैदराबाद भेजा गया।