आगरालीक्स… आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर देश विदेश से फ्लाइट आ सकेंगी, इसके लिए रनवे का भी विस्तार किया जाएगा, यहां खरीदी गई 23.32 हेक्टेअर जमीन पर चहारदीवारी की जाएगी, इसके बाद सिविल एन्क्लेव का काम शुरू होगा। इसे लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक हुई।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआइ) ने खेरिया एयरपोर्ट पर रनवे के विस्तार के लिए अतिरिक्त जमीन की मांग की है। रनवे के विस्तार व अन्य कार्यो के लिए डेढ़ से दो हेक्टेअर जमीन अतिरिक्त उपलब्ध कराने की मांग की है। इस तरह करीब 4.495 हेक्टेअर जमीन खरीदी जानी है। एएआइ की टीम एक सप्ताह बाद आगरा आएगी, इसके बाद सिविल एन्क्लेव का संशोधित प्लान बनेगा। इसे शासन को भेज जरूरत के अनुसार फंड रिलीज कराया जाएगा।
दिसंबर 2017 से आगरा जयपुर फ्लाइट
आगरा से जयपुर के बीच फ्लाइट शुरू हो गई है, फ्लाइट से आए यात्रियों का खेरिया एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। दिल्ली-जयपुर-आगरा-जयपुर-दिल्ली रूट पर 11 दिसंबर से एलाइंस एयर के 48 सीटर प्लेन दिल्ली-जयपुर-आगरा-जयपुर-दिल्ली रूट पर नियमित फ्लाइट होगी।
शुक्रवार दोपहर में आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर एलायंस एयर का प्लेन पहुंचे, प्लेन से आए यात्रियों का खेरिया एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया, उनका तिलक करने के साथ माला पहनाई गई। यात्रियों ने जयपुर से आगरा पहुंचने के अनुभव भी साझा किए। खेरिया एयरपोर्ट पर स्टांप, न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया ने आगरा जयपुर एयर कनेक्टिविटी का शुभारंभ किया। आगरा से जयपुर का सफर 50 मिनट का होगा।

दिसंबर 2017 से यह है शिडयूल
एलाइंस एयर का 48 सीटर प्लेन 11 दिसंबर से सप्ताह में सोमवार, मंगलवार व गुरुवार को उड़ान भरेगा। जयपुर से आगरा के लिए फ्लाइट सुबह 11:15 बजे उड़ान भरेगी और खेरिया एयरपोर्ट पर यह दोपहर 12:05 बजे लैंड करेगी। यहां 20 मिनट रुकने के बाद फ्लाइट दोपहर 12:25 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरेगी और वहां 1:15 बजे पहुंचेगी।
ये है किराया
आगरा से जयपुर 1145 रुपये
जयपुर से आगरा 1467 रुपये
दोनों तरफ का किराया 2100 रुपये
एक साल पहले आगरा खजुराहो फ्लाइट हुई शुरू
आगरा में एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू हो गर्इ् है, फ्लाइट से आगरा 80 यात्री आए और यहां से 19 यात्री खजुराहो के लिए रवाना हुए। एक अक्टूबर 2016 से शुरू हुई एयर इंडिया की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन आगरा आएगी। इससे दिल्ली बनारस आगरा खजुराहो एयर कनेक्टिविटी शुरू हो गर्इ् है।आगरा के कैंट एरिया स्थित एयरपोर्ट पर एयर इंडिया ने 120 सीट वाली फ्लाइट सर्विस शुरू कर दी है।
प्रस्थान (आगरा ) आगमन (खजुराहो ) एयरलाईन्स दिन
2:05 PM 2:45 PM एयर इंडिया मंगल, गुरू, रवि