आगरालीक्स…आगरा में कल एमएलसी चुनाव के लिए मतदान. केंद्रीय मंत्री ने अधिवक्ताओं से की मुलाकात. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया मंडी समिति का जायजा
आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो गई हैं. चुनाव में तीन मंडलों के 12 जिलों के मतदाता 412 बूथों पर मतदान करेंगे. दो सीटों के लिए 25 प्रत्याशी मैदान में हैं. गुरुवार को मतदान को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल द्वारा नवीन गल्ला मंडी स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश. इस दौरान मंडलायु्क्त, जिलाधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे.
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही, मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों हेतु सकुशल रवाना किया गया.
केंद्रीय मंत्री ने अधिवक्ताओं से किया सम्पर्क
इधर केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने गुरुवार को दीवानी न्यायालय में अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनसे संपर्क साधा. अधिवक्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया.