Saturday , 24 October 2026
Home आगरा Agra News: Students from the 1976 batch visited Agra College to celebrate their golden jubilee…#agranews
आगरा

Agra News: Students from the 1976 batch visited Agra College to celebrate their golden jubilee…#agranews

20

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में आए 1976 बैच के विद्यार्थी. 50 साल बाद फिर से वही विभाग, सीटें और मीठी यादें हुईं ताजा

आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए आगरा कॉलेज में एकत्रित हुए। उनके शोधकार्य प्रारंभ करने के 50 वर्ष मनाने के लिए ये सभी छात्र छात्रएं पूर देश भर से अपने पुराने विभाग की यादों को ताजा करने के लिए आगरा कॉलेज में एकत्रित हुए। रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अमित अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज के इन सभी पुराने छात्रों ने वर्ष 1976 में रिसर्च में प्रारंभ किया, 2026 में इनके 50 वर्ष पूर्ण होने पर इन्होंने अपनी रिसर्च के दौरान मीठी यादों को विभाग में आकर ताजा की।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सीके गौतम एवं डॉ आभा शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। विभागाध्यक्ष प्रो संचिता सिंह ने सभी पुरा छात्र छात्राओं का विभाग की ओर से स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते हुऎ पुरा छात्र प्रो सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि पहले के शिक्षक अभिभावक की तरह विद्यार्थी की चिंता करते थे। डॉ एसपी त्रिपाठी ने अपने जीवन के 50 वर्षों के अनुभव साझा किए। पुराविद्यार्थी अमिताभ जो कि आगरा में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में लंबे समय तक काम किया, उन्होंने विभाग से जुड़े अपने संस्मरण सुनाए। पूर्व प्राचार्य डॉ एके गुप्ता एवं डॉ सहाब दास ने भी अपने विचार रखे।

अतिथियों का आभार प्रोफे मनोज रावत एवं संचालन प्रोफे अमित अग्रवाल ने किया। पुरा छात्रों ने विभाग को अपनी ओर से माँ सरस्वती की धातु की प्रतिमा भी भेंट की। इस अवसर पर प्रो बीके चिकारा, प्रो कल्पना चतुर्वेदी, प्रो विनीता गुप्ता, प्रो विनोद कुमार, प्रो आशीष कुमार, प्रो स्मिता चतुर्वेदी, प्रो सौवीर सिंह, प्रो भूपेंद्र सिंह, प्रो अमित चौधरी, प्रो महेन्द्र सिंह, प्रो अवधेश जौहरी, चेतन गौतम, डॉ सपना तोमर, डॉ निधि जौहरी, डॉ खुशबू यादव आदि शिक्षकों ने अतिथियों का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया।

पुराने छात्रों में डॉ विनोद सहगल, डॉ एससी गोयल, डॉ प्रमिला शर्मा, डॉ ऋषभ चतुर्वेदी, डॉ अशोक जैन, डॉ विनोद शर्मा, डॉ एमसी शर्मा, डॉ श्री किशन, अनिल श्रीवास्तव आदि ने अपने संस्मरण सुनाए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

आगरा

Agra News: Delivery boy concocted a fake robbery story; police caught him…#agranews

आगरालीक्स….आगरा का शातिर डिलीवरी बॉय. आनलाइन गेम में 1.12 लाख रुपये हार...

error: Content is protected !!