आगरालीक्स….आगरा का शातिर डिलीवरी बॉय. आनलाइन गेम में 1.12 लाख रुपये हार गया तो रच डाला ऐसा षड्यंत की पुलिस भी हो गई हैरान…
आगरा में में 1.12 लाख रुपये आनलाइन गेम में हारने पर एक डिलीवरी बॉय ने खुद के साथ हुई लूट की फर्जी कहानी रच डाली. आरोपी ने कंपनी के कैश कलेक्शन के रुपये जमा करने से बचने के लिए ऐसा षड्यंत्र रचा कि पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस ने फर्जी लूट की कहानी रचने वाले डिलीवरी बॉय को अरेस्ट कर लिया और उसके खिलाफ कार्रवाई की है.
पुलिस के पास शुक्रवार को एक युवक पहुंचा. उसने अपना नाम अंशुल बताया और थाना ट्रांस यमुना में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अमेजन कंपनी में डिलीवरी बॉय है. गुरुवार रात को सामान डिलीवरी करने के बाद कैश जमा करने शाहदरा रोड होते हुए कंपनी कार्यालय जा रहा था लेकिन टी आर गार्डन के पास पहुंचा तभी तीन युवक एक्टिवा पर आए तो गाली गलौज् कर उसके साथ मारपीट करने लगे और उसे पास 95 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए. पुलिस ने इस मामले में तहरीर लेकर जांच शुरू की.
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि से जांच की तो लूट की सूचना झूठी निकली. पुलिस के अनुसार अंशुल ने झूठी लूट की कहानी रची थी. वह आनलाइन गेम में 1.12 लाख रुपये हार गया था और फिर उसने अपने पास से 95 हजार रुपये ओर मोबाइल लूटने का षड्यंत्र रचा. पुलिस के अनुसार अंशुल ने खुद को चोट पहुंचाकर और कपड़े फाड़कर लूट का झूठा नाटक रचा था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसका मोबाइल और 5610 रुपये नकद बरामद किया है.