आगरालीक्स… आगरा में गोल्डन ऐज की शकुंतला जैन ने कहा छिपकर भाईयों के साथ पतंग उड़ाते थे लेकिन आज हम खुलकर अपने पति के साथ पतंग उड़ा रहे है। के०सी० श्री समता जैन जी द्वारा ये कहा गया कि इस भीनी-भीनी धूप में हमें पतंग उड़ाते हुए बहुत अच्छा लग रहा है।सिंघानिया साहब ने कहा कि हमारे क्लब का यही उद्देश्य है कि हम सब अपने जीवन को जिंदादिली से जियें। रविवार को मकर संक्रांति पर आगरा क्लब में आयोजित कार्यक्रम में लोकस्वर के अध्यक्ष एवं गोल्डन ऐज के सी.ओ.राजीव गुप्ता, गोल्डन ऐज के डॉ.आर एम मल्होत्रा ,सत्यनारायण सिंघानिया, ललित प्रसाद जैन ,निहाल सिंह, शशि शिरोमणि ,शकुंतला जैन,डॉ के.सी.श्रीवास्तव, सतीश चंद गुप्ता,लोकस्वर की अंजु जैन, साक्षी जैन,नवीन गोयल,मानिक चंद आदि उपस्थित थे।