आगरालीक्स…आगरा के सर्वोत्तम सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 150 से अधिक मरीजों को मिला निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच का लाभ..हेल्थ कैम्प का लोगों ने उठाया लाभ
जनसेवा एवं स्वस्थ समाज के संकल्प को साकार करने की दिशा में पं. दीनदयाल उपाध्याय फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में सर्वोत्तम सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आगरा में आज मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त हुआ। शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा समय पर बीमारी की पहचान एवं उपचार के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में डॉ. राहुल देव शर्मा, वरिष्ठ बाल शल्य चिकित्सक एवं बाल मूत्र रोग विशेषज्ञ; डॉ. पवन राजपूत, नेत्र रोग विशेषज्ञ; डॉ. नवनीत गुप्ता, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ; तथा श्री रिजवान हुसैन, यूनिट हेड, सर्वोत्तम सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की प्रमुख भूमिका रही। सभी ने शिविर के सफल संचालन और आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के संकल्प को रेखांकित किया।
पाँच विभागों की सेवाओं से मरीजों को मिला लाभ
शिविर में नेत्र रोग, बाल रोग, बाल शल्य चिकित्सा, जनरल मेडिसिन एवं फिजियोथेरेपी से संबंधित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त मरीजों के लिए निःशुल्क ब्लड शुगर जाँच, ब्लड प्रेशर जाँच तथा आँखों की जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
डॉ. राहुल देव शर्मा ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और उनके बेहतर भविष्य के लिए समय पर सही चिकित्सकीय परामर्श अत्यंत आवश्यक है। बच्चों में जन्मजात विकारों, सर्जरी से संबंधित समस्याओं तथा बाल मूत्र रोगों की समय रहते पहचान होने से उचित उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सर्वोत्तम सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का प्रयास है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं विशेषज्ञ सेवाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाया जाए।

डॉ. पवन राजपूत, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ने आँखों की नियमित जाँच और दृष्टि संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि समय पर नेत्र परीक्षण से कई समस्याओं की पहचान कर उचित उपचार एवं परामर्श दिया जा सकता है।
डॉ. नवनीत गुप्ता, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, ने समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने, स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों को गंभीरता से समझने तथा आवश्यक जाँच कराने के महत्व पर प्रकाश डाला।
हॉस्पिटल के यूनिट हेड रिजवान हुसैन ने कहा कि शिविर के आयोजन का उद्देश्य मरीजों को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञताओं की सेवाएँ उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना था। उन्होंने शिविर में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, अतिथियों, आयोजनकर्ताओं एवं हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर धाकरे, लीवर विशेषज्ञ एवं पूर्व आईएमए अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों एवं शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों में डॉ. प्रकाश पुरसनानी (एमडी मेडिसिन), डॉ. पायल शर्मा (एमडी पीडियाट्रिक्स) सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सचिव विवेक पाठक, अध्यक्ष अभिषेक पाठक एवं कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी ने जनहित में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को समाज के लिए उपयोगी पहल बताया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधाएँ पहुँचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास जारी रहेगा।
- 25 October 2026 Agra News
- Agra headlines
- Agra Health News: More than 150 patients received the benefit of free medical consultations and health check-ups at Sarvottam Superspeciality Hospital
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- today news