आगरालीक्स… फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा, कार ने टेसू विसर्जन को जा रहे लोगों को रौंदा, 4 की मौत
फिरोजाबाद में रविवार रात को दर्दनाक हादसा हुआ है. टेसू विसर्जन को जा रहे लोगों को कार ने रौंदा है. हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. इनमें दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुआ है. हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया है.
मृतक में 15 साल की अंजलि, 15 साल की आकांक्षा, 17 साल की बबली और 25 साल के हरीश के रूप में हुई है. हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए है.