आगरालीक्स…आगरा होकर झांसी से निजामुद्दीन तक चलेगी अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन. 5 नवंबर से 8 नवंबर तक मिलेगी सुविधा. त्योहार पर घर आने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
रेल प्रशासन द्वारा दिवाली जैसे त्योहार पर घर आने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. अब रेल प्रशासन ने झांसी से निजामुद्दीन के बीच त्योहार स्पेशल अनारक्षित ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन निजामुद्दीन से 5, 6 और 7 नवंबर को चलेगी तो वहीं झांसी से यह ट्रेन 6, 7 व 8 नवंबर को तीन—तीन फेरों में संचालित होगी. 16 कोच की इस ट्रेन में 14 कोच जनरल के होंगे. ऐसे में यात्रियों को रिजर्वेशन की कोई दिक्कत नहीं होगी.
04412 निज़ामुद्दीन – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी
यह ट्रेन 5 नवंबर को शाम 6 बजकर 50 मिनट पर हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होगी जो कि फरीदाबाद, पलवल, रूंधी, होटल, कोसीकलां, छाता स्टेशन होते हुए मथुरा जंक्शन पर रात 10 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी. यहां से यह ट्रेन फरह, राजा की मंडी होते हुए आगरा कैंटर पर रात 11 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी. 5 मिनट स्टॉप के बाद यह ट्रेन जाजऊ, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, डबरा, सोनागिर, दतिया होते हुए 6 नवंबर को सुबह 6 बजे झांसी पहुंच जाएगी.
04411 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -निज़ामुद्दीन
यह ट्रेन 6 नवंबर को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर झांसी से रवाना होगी जो कि आगरा कैंट पर सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन राजा की मंडी, फरह होते हुए दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर मथुरा पहुंचेगी. यहां से ट्रेन छाता, कोसीकलां, होडल, रूंधी, पलवल, फरीदाबाद होते हुए शाम 4 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंच जाएगी.