आगरालीक्स:…आगरा में पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई ना होने से घरों में चाय और नाश्ता नहीं बन पा रहा है जानें कब शुरू होगी पीएनजी की सप्लाई।
आगरा में ट्रांसपोर्ट नगर में ग्रीन गैस लिमिटेड की पाइप लाइन के मरम्मत के कार्य के चलते मंगलवार को पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई बंद कर दी गई। इससे 80 घरों में रात का खाना बनाने में समस्या आई। बुधवार सुबह की कई क्षेत्रों में पीएनजी की सप्लाई नहीं हो रही है, सीएनजी पंप भी बंद हैं।
सुबह 11 बजे तक पीएनजी की सप्लाई
पीएनजी मैनेजर किशन का मीडिया से कहना है कि बुधवार सुबह 11 बजे तक पीएनजी की सप्लाई शुरू हो जाएगी, अभी भी कई क्षेत्रों में पीएनजी की सप्लाई हो रही है।