आगरालीक्स आगरा एमएलसी शिक्षक खंड में पहली वरीयता की गिनती पूरी, 50 प्रतिशत वोट ना मिलने से जीत नहीं दर्ज कर सके सपा प्रत्याशी, अब दूसरी वरीयता की मतगणना शुरू हो रही है।
आगरा में एमएलसी शिक्षक और स्नातक खंड की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। 23 अक्टूबर और उसके बाद तीन केंद्रों पर हुए पुनर्मतदान में वोट डाले गए हैं। पहले राउंड में 13998 और दूसरे राउंड में 14050 वोटों की गिनती की गई तीसरे राउंड सहित 29865 मतपत्रों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें से 27737 वैध मत हैं, प्रत्याशी को जीतने के लिए वैध मतों के 50 प्रतिशत से एक अधिक वोट प्राप्त करना होता है। पहली वरीयता की मतगणना पूरी होने के बाद सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल को 13087 और भाजपा के हरी किशोर तिवारी को 9389 वोट मिले हैं। पहली वरीयता में डॉ. आकाश अग्रवाल 3698 वोटों से आगे चल रहे हैं। मगर, उन्हें जीतने के लिए कुल वैध मत यानी 27737 के 50 प्रतिशत एक से अधिक यानी 13869 वोट प्राप्त करने हैं।
अब इस तरह होगा जीत हार का निर्णय
शिक्षक खंड चुनाव में 12 प्रत्याशी हैं। मतदाता प्रत्याशियों के सामने पहली, दूसरी, तीसरी वरीयता लिखते हैं। 12 प्रत्याशी में से सबसे कम जिसे पहली वरीयता के वोट मिले हैं उसकी जांच की जाएगी, उसके मतपत्र में द्वितीय वरीयता किस प्रत्याशी को दी गई है उस प्रत्याशी के वोट में इस प्रत्याशी के वोट शामिल कर लिए जाएंगे। इसके बाद भी 50 प्रतिशत से अधिक वोट किसी प्रत्याशी को नहीं मिलते हैं तो जिस दूसरे प्रत्याशी को सबसे कम वोट मिले हैं उसकी द्वितीय वरीयता देखी जाएगी, उसने सपा और भाजपा में से जिस प्रत्याशी को द्वितीय वरीयता दी है उसके वोट में इस प्रत्याशी के वोट शामिल किए जाएंगे। द्वितीय वरीयता के बाद भी निर्णय नहीं होता है तो तीसरी वरीयता देखी जाएगी।
दूसरे राउंड के बाद नतीजे
सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल 3380 वोट से आगे
दूसरे राउंड के बाद हाल
सपा डॉ. आकाश अग्रवाल 12252
भाजपा हरी किशोर तिवारी 8872
तीसरे राउंड के बाद
सपा डॉ. आकाश अग्रवाल 13087
भाजपा हरी किशोर तिवारी 9389
राउंड – 1
डॉ. आकाश अग्रवाल वित्त विहीन वाले – 5550
हरी किशोर तिवारी – 4859
आकाश अग्रवाल – 205
चंद्र प्रकाश – 17
डॉ जगवीर सिंह – 262
दिलीप कुमार आमौरिया – 949
धीरज सिंह – 203
ब्रह्मजीत सिंह – 37
मो. वसीम कलाम – 172
रण विजय यादव – 861
रामू प्रसाद – 8
राहुल पाराशर – 14
अस्वीकृत – 861
आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन 2026
राउंड – 2
डॉ. आकाश अग्रवाल वित्त विहीन वाले – 6701
हरी किशोर तिवारी – 4013
आकाश अग्रवाल – 249
चंद्र प्रकाश – 19
डॉ जगवीर सिंह – 401
दिलीप कुमार आमौरिया – 474
धीरज सिंह – 130
ब्रह्मजीत सिंह – 58
मो. वसीम कलाम – 290
रण विजय यादव – 526
रामू प्रसाद – 3
राहुल पाराशर – 60
अस्वीकृत – 1126
आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन 2026
राउंड – 3
डॉ. आकाश अग्रवाल वित्त विहीन वाले – 836
हरी किशोर तिवारी – 517
आकाश अग्रवाल – 26
चंद्र प्रकाश – 1
डॉ जगवीर सिंह – 83
दिलीप कुमार आमौरिया – 76
धीरज सिंह – 11
ब्रह्मजीत सिंह – 13
मो. वसीम कलाम – 33
रण विजय यादव – 77
रामू प्रसाद – 1
राहुल पाराशर – 2
अस्वीकृत – 141
कुल मत – 1817