आगरालीक्स…आगरा पुलिस लाइन के सरकारी आवास में महिला सिपाही का शव मिला. एक महीने से थी अवकाश पर. जांच में जुटी पुलिस.
आगरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में एक महिला सिपाही का शव फंदे से लटका मिला है. घटना से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्टया अवसाद में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.
जानिए क्या है पूरा मामला
आगरा के एसीपी कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल आरती पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहती थी. बतया गया है कि आरती ने एक महीने से छुट्टी ले रखी थी और 4 नवंबर को उसे ड्यूटी पर वापस आना था. शनिवार सुबह काफी देर तक आरती अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया. काफी देर तक कुछ भी अंदर से जवाब नहीं आया तो पुलिस को सूचना दी. दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो आरती का शव फंदे से लटका हुआ था. पुलिस ने शव को फंदे से उतारा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
2018 में हुई थी भर्ती
आरती उन्नाव की रहने वाली थी और वर्ष 2018 बैच की सिपाही थी. अभी उसकी शादी नहीं हुई थी. बताया गया है कि वो अवसाद में थी. पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है. कारणों के बारे में पता किया जा रहा है.