Wednesday , 2 September 2026
Home टॉप न्यूज़ MLA Rani Pakshalika Singh complaint the poor quality sweater distribute in gov. school of Agra to CM
टॉप न्यूज़

MLA Rani Pakshalika Singh complaint the poor quality sweater distribute in gov. school of Agra to CM

143

आगरालीक्स …आगरा में भाजपा से विधायक रानी पक्षालिका सिंह की कोई सुन नहीं रहा है, उन्होंने स्कूल में बच्चों को दिए जा रहे स्वेटर की ​क्वालिटी पर सवाल उठाया, अधिकारियों ने नहीं सुनी तो सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने यहां तक कह दिया कि सर्दी निकलने वाली हैं, स्कूल में बच्चों को स्वेटर नहीं बांटे गए हैं, यह क्या है!
सरकारी स्कूलों में 200 रुपये के स्वेटर बच्चों को बांटे जाने हैं, स्वेटर बांटने के आदेश देरी से आने के बाद सरकारी सिस्टम में माननीय से स्वेटर बच्चों को दिलवाकर नंबर बढाने की होड में सर्दी निकलती जा रही हैं। ऐसे में बाह विधायक को भी उनके विधानसभा क्षेत्र में स्वेटर वितरण के लिए बुलाया गया। उन्होंने अपने क्षेत्र के दो स्कूलों को गोद ले रखा है।
200 रुपये की जगह 100 रुपये के खरीदे स्वेटर
बाह विधायक पक्षालिका सिंह का कहना है कि जब वे स्कूल में स्वेटर वितरित कर रहीं थी तो उसकी क्वालिटी खराब थी। इस पर उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य से पूछा तो उन्होंने बताया कि 110 रुपये का स्वेटर खरीदा गया है। इस पर उन्होंने सवाल किया कि स्वेटर तो 200 रुपये का खरीदा जाना था, 110 रुपये का क्यों खरीदा गया, इस पर वह कोई जवाब नहीं दे सके।
अधिकारियों ने नहीं सुनी तो सीएम को ​लिखा पत्र
बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने बताया कि स्वेटर की क्वालिटी खराब होने की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारी और सीडीओ से की, उन्होंने कहा कि दिखवाते हैं, अगले दिन वे पिनाहट में स्कूल में स्वेटर बांटने चली गईं। यहां भी 110 रुपये वाले स्वेटर बांटे जा रहे थे। उन्होंने दोबारा शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

टॉप न्यूज़

Agra News: The 18th Sri Krishna Janmashtami Festival has begun at the Mahalakshmi Temple in Balkeshwar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में शुरू हआ 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव....

error: Content is protected !!