आगरालीक्स आगरा में आज देवोत्थान एकादशी पर लोग जाम में ना फंसे, इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। जानें
आगरा ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शुक्रवार को जीवनीमंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में एकादशी मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते सुबह आठ से रात 9 बजे तक भारी और कमर्शियल वाहन जीवनीमंडी चौराहे की तरफ प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
शादी समारोह को देखते हुए क्यूआरटी तैनात
देवोत्थान एकादशी के साथ ही सहालग शुरू हो जाएगा, फतेहाबाद रोड, एमजी रोड पर जाम ना लगे इसके लिए फतेहाबाद और एमजी रोड पर बारात चढ़ाने पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही क्विक रेस्पोंस टीम भी तैनात की गई हैं, जिस क्षेत्र में जाम लगेगा वहां ये क्यूआरटी टीम पहुंचकर जाम को खुलवाएंगी।
यातायात हेल्पलाइन नं०– 9454457886