आगरालीक्स श्री राम मंदिर परिसर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो गया है, फाइनेंशियल क्लोजर दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शुक्रवार को कहा कि श्री राम मंदिर मुख्य परिसर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, एलएंडटी के जिम्मे कोई बड़ा निर्माण कार्य शेष नहीं बचा है।
संपत्तियां ट्रस्ट को सौंपी गईं
उन्होंने कहा कि परकोटा को छोड़कर निर्माण के दौरान तैयार की गई सभी संपत्तियों को राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को सौंप दी गई हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी आने पर संबंधित निर्माण एजेंसी अगले तीन वर्ष तक उसे ठीक करेगी। पांच प्रतिशत भुगतान को रोक कर रखा गया है।
दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा संग्राहलय
मंदिर परिसर के बाहर आडिटोरियम, ट्रस्ट कार्यालय, सरयू नदी के निकट राम मंदिर संग्रहालय सहित 20 गैलरी का काम चल रहा है। संग्रहालय का काम दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा।