Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Assistant food commissioner FSDA, Agra Vineet Tadav Suspend in corruption charges
बिगलीक्स

Assistant food commissioner FSDA, Agra Vineet Tadav Suspend in corruption charges

144

आगरालीक्स… आगरा में छापे की आड में एफएसडीए के सहायक खाद्य आयुक्त कमाई कमाई भी कर रहे थे, उन्हें निलंबित कर दिया है। जाने क्यों किया सस्पेंड, किसने की शिकायत .
आगरा में नौ अक्टूबर 2017 को डीएम के निर्देश पर नुनिहाई स्थित मारको इंटरनेशनल में नकली घी की सूचना पर एफएसडीए की जिला अभिहित अधिकारी श्वेता सैनी ने छापा मारा, यहां से एक लाख लीटर घी पकडा गया। इसी बीच एफएसडीए के सहायक खाद्य आयुक्त विनीत यादव आ गए और उन्होंने कार्रवाई को हल्की करने की कोशिश की। यह मामला मीडिया में भी आ गया। इसके बाद मामले की जांच कराई गई।
सीओ की रिपोर्ट पर किए गए निलंबित
डीएम ने इस मामले की जांच सीओ संजय कुमार को सौंपी थी, जांच में सामने आया कि फैक्र्टी में दो लाख लीटर घी की सूचना थी। अधि​हित अधिकारी डॉ श्वेता सैनी ने छापा मारा, कार्रवाई के दौरान ही सहायक खाद्य आयुक्त विनीत यादव भी पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई कर रही टीम को हडकाया, टीम को अपने प्रभाव में लेकर 21 हजार लीटर घी ही जब्त कराया गया। घी के चार टैंकरों में से दो ही सील किए गए। जिस टैंकर में मिलावटी घी था, उसे सील नहीं किया गया।
फैक्ट्री मालिक को बचाने में चुटे रहे विनीत यादव
इस मामले में सहायक खाद्य आयुक्त विनीत यादव ने पफैक्र्टी माहिल अंकुर जैन को बचाने का भी प्रयास किया, उस समय उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं ​कराया गया, कहा गया कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
मोबाइल की आॅडियो को बनाया गया सुबूत
जांच में विनीत यादव और पफैक्र्टी माहिल अंकुर जैन के बीच मोबाइल पर कई महीने से चल रही बात, जिस दिन छापा मारा गया उस दिन भी अंकुर जैन ने विनीत यादव को फोन किया गया था, इसके बाद वे मौके पर पहुंचे थे, इसे भी सुबूत बनाया गया। छापे के दौरान अंकुर जैन फैक्र्टी के रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज भी नहीं दिखा सके थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!