Wednesday , 2 September 2026
Home हेल्थ Dr. Niharika Malhotra, Agra appoint Joint secretary of FOGSI
हेल्थ

Dr. Niharika Malhotra, Agra appoint Joint secretary of FOGSI

224

आगरालीक्स… आगरा की युवा चिकित्सक को बडी जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें देश भर के स्त्री रोग विशेषज्ञों की संस्था फोग्सी का संयुक्त सचिव चुना गया है। भुवनेश्वर में आयोजित 61 वीं अखिल भारतीय आॅब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलाॅजी कांग्रेस (एओजीएस-2018) के अंतर्गत आगरा की स्त्री रोग एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डा. निहारिका मल्होत्रा को वर्ष 2018 के लिए फेडरेशन आॅफ आॅब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलाॅजी इंडिया (फाॅग्सी) का संयुक्त सचिव चुना गया है। शुक्रवार को आयोजित एक विशेष सत्र में उन्होंने समय पूर्व प्रसव और जन्म पर महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। डा. निहारिका ने बताया कि शिशु का जन्म अगर समय से पूर्व हो जाता है तो इससे कई खतरे होते हैं। इसी तरह समय पूर्व प्रसव पीडा कई बार गर्भवती महिलाओं के लिए जानलेवा हो जाती है। भारत में तो इससे आंकडे कई गुना अधिक हैं। दुनिया के 10 देशों में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक समय से पूर्व प्रसव के मामले में भारत नंबर एक पर है। इससे बचाव पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला के स्वास्थ्य में सुधार कर, खतरे की संभावना को कम कर, स्मोकिंग से दूरी, पोषण पर ध्यान देने और मानसिक तनाव भरे काम से दूरी बनाकर इसे रोका जा सकता है।

“नारी का स्वास्थ्य ही देश का धन है”

– ओडिया फिल्मों के सुपरस्टार सब्यसाची के साथ डा. निहारिका ने किया एआईसीओजी-2019 के स्टाॅल का उदघाटन

अधिवेशन के दौरान बंगलुरू में आयोजित होने वाली 62वीं एआईसीओजी 2019 के स्टाॅल का उदघाटन भी किया गया। एआईसीओजी 2019 की थीम नारी का स्वास्थ्य ही देश का धन है रखी गई है। ओडिया फिल्मों के सुपरस्टार सब्यसाची के साथ स्टाॅल का उदघाटन डा निहारिका ने किया। इस अवसर पर सब्यसाची ने कहा कि स्वस्थ भारत के गठन के लिए भविष्य की पीढी में निवेश करने, मूल्यबोध को सम्मान देने की जरूरत है। 62वीं एआईसीओजी 2019 की अध्यक्ष डा हेमा दिवाकर ने कहा कि नारियों का स्वास्थ्य देश की संपदा है। ओपेक्स कमेटी फीगो की डा. सीएन पुरांदरे और डा. जोहानविस ने भारत में गर्भावस्था में मधुमेह के निराकण करने की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दी

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

हेल्थ

Agra Health News: Mother’s life saved using new technique at Agra’s SN Medical College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नई तकनीक से बचाई एक मां...

हेल्थ

Agra News: Special honor for Dr. Dinshaw Pardiwala in “Advancements in Knee Arthroscopy”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घुटना एवं स्पोटर्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला को मिला...

हेल्थ

Agra News: Agra Surgeons Association provided CPR training to supporting staff…#agranews

आगरालीक्स…जिंदगी बचाने के लिए एक—एक मिनट कीमती . तत्काल सीपीआर देकर बचाई...

हेल्थ

Agra Health News: SN Medical College Microbiolgy lab among 8 labs of UP for Swine Flu Test

आगरालीक्स आगरा की एसएन मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश की आठ लैब को...

error: Content is protected !!