आगरालीक्स आगरा में मैरिज होम, होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला के लिए गाइडन लाइन जारी। सड़क पर घुड़चढ़ी और पार्किंग नहीं होगी। शादी समारोह में मैरिज होम के अंदर ही वाहनों की पार्किंग करानी होगी और घुड़चढ़ी भी अंदर की होगी।
आगरा पुलिस ने शादी समारोह के चलते लोग जाम में ना फंसे इसके लिए गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत मैरिज होम के बाहर सड़क पर घुड़चढ़ी नहीं होगी, पार्किंग भी सड़क पर नहीं कराई जा सकेगी। इसके साथ ही मैरिज होम में सीसीटीवी लगाने होंगे, जिससे चोरी सहित अन्य घटना होने पर सीसीसटीवी देख सकेंगे।
आतिशबाजी पर सख्ती, हर्ष फायरिंग पर होगी कार्रवाई
शादी समारोह में आतिशबाजी करने पर सख्ती की गई है। वहीं, हर्ष फायरिंग करने पर कार्रवाई की जाएगी, तेज ध्वनि में डीजे बजाने पर भी कार्रवाई की जाएगी।