हाथरसलीक्स...हाथरस में भीषण एक्सीडेंट. शादी में जा रहे लोगों को बस ने मारी टक्कर, चार की मौत, इनमें दो सगी बहनें भी शामिल
आगरा से सटे हाथरस जिले में भीषण एक्सीडेंट हुआ है. सिकंदराराऊ में रविवार दोपहर करीब एक बजे ग्राम बिलार के निकट एक टेंपो में पीछे से टर्न ले रहे एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी. हादसे में चार लोगों की मौत हुई है जिनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया है. वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
शादी में जा रहे थे सभी टेंपो सवार
अलीगढ़ के बरला के नगला कस्ताब क्षेत्र के रहने वाले एक ही परिवार के लोग टेंपो में सवार होकर नौरंगाबाद में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे. यहां हाजी वारिस की बेटी की शादी का कार्यक्रम था. प्राइवेट बस ने टर्न लेते समय टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई और सड़क पर खून बिखर गया. हादसे में दो सगी बहनें छोटी और मोती की मौत हो गई जबकि अस्प्ताल में भर्ती पांच साल का बच्चा पहाद और महिला सबीना की भी मौत् हो गई. ये सभी लोग गुरुग्राम में फेरी लगाने का काम करते थे. बस वाला मौके से फरार हो गया. हालांकि अभी तक पुलिस ने मरने वालों की संख्या की पूरी पुष्टि नहीं की है.