आगरालीक्स…UPPCS की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए खुशखबरी, ‘सोल्जर्स ऑफ सोसाइटी’ देगी 10 फ्री मॉक टेस्ट, बस इस नंबर 9997380282 पर भेजें संदेश
आगरा में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) की आगामी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। सामाजिक संस्था ‘सोल्जर्स ऑफ सोसाइटी’ (SOS) द्वारा 6 दिसंबर 2026 को होने वाली UPPCS प्रारंभिक परीक्षा के लिए छात्राओं को 10 फुल-लेंथ मॉक टेस्ट नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
संस्था का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें परीक्षा से पूर्व अभ्यास का बेहतर अवसर प्रदान करना है, ताकि वे अपनी तैयारी का सही मूल्यांकन कर सकें और अंतिम रणनीति को मजबूत बना सकें। इस शैक्षणिक पहल में डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. अंजू जैन, श्री संजय श्रीवास्तव एवं डॉ. विपिन अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा है।
कैसे प्राप्त करें नि:शुल्क मॉक टेस्ट?
संस्था की ओर से बताया गया है कि ये सभी टेस्ट पेपर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक छात्राएं इन नि:शुल्क मॉक टेस्ट को प्राप्त करने के लिए संस्था के व्हाट्सएप (WhatsApp) नंबर 9997380282 पर अपना नाम लिखकर संदेश भेज सकती हैं।
- 25 November 2026 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : NGO 'Soldiers of Society' Offers 10 Free Mock Tests for Women Preparing for UPPCS Prelims in Agra
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Behavior scientist and Life Coach in Agra
- Behavior scientist Dr. Naveen Gupta gives tips to make the workplace enjoyable for the employees...#agranews
- dr naveen gupta agra
- dr naveen gupta cscd agra
- today news