आगरालीक्स...आगरा में बेजुबान श्वान की मौत. पशु प्रेमी बोले—एफआईआर के तीन दिन बाद भी आरोपी का पता नहीं. कठोर कार्रवाई की मांग
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में 20 नवंबर 2026 को एक निराश्रित श्वान की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया। लिखित शिकायत के आधार पर पशु प्रेमियों द्वारा 21 नवंबर को सराय ख्वाजा पुलिस चौकी से संबंधित थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया।
शिकायत पक्ष के अनुसार, तीन दिन बाद भी संदिग्ध मृत्यु के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का पता नहीं चल सका है। पशु प्रेमियों ने पुलिस प्रशासन से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच, मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा तथा दोषियों की पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।