Sunday , 21 June 2026
Home बिगलीक्स Firing in Agra College, Fir lodged against 5 ex student
बिगलीक्स

Firing in Agra College, Fir lodged against 5 ex student

136

आगरालीक्स… आगरा कॉलेज में पफायरिंग कर दहशत फैलने वाले सीसीटीवी में कैद, 5 छात्र नेताओं पर मुकदमा, फायरिंग में छात्रा बाल बाल बची, शिक्षकों को धमकी और छात्राओं से छेडखानी।
आगरा कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव क्षितिज का समापन था, मुख्य अतिथि कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित समारोह से बाहर निकले। इसके बाद ही आधा दर्जन छात्र ग्राउंड में आ गए। उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, एक छात्रा बाल बाल बच गई, कई राउंड पफायरिंग से गंगाधर शास्त्री भवन में क्षितिज समारोह में शामिल छात्र छात्राएं दहशत में आ गए और भगदड मच गई। शिक्षक बाहर निकलकर आए तब तक फायरिंग करते हुए पूर्व छात्र रसायन विज्ञान विभाग की तरफ से गेट फलांकर भाग गए।
सीसीटीवी में कैद, पांच पर मुकदमा
कॉलेज में फायरिंग करने वाले पूर्व छात्र कैमरे में दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक कैमरा बंद होने से उनके अन्य साथियों का पता नहीं चला। कॉलेज प्रशासन ने पूर्व छात्र नवनीत यादव, एनएसयूआई का जिला कोआॅर्डिनेटर बिलाल सहित पांच छात्रों को चिन्हित कर थाना लोहामंडी में तहरीर दी, इन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंस्पेक्टर लोहामंडी ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की तहरीर पर नवनीत यादव, मयंक चौधरी, बिलाल, शाहरुख और क्रिश सहित अन्य के खिलाफ 147, 148, 149, 504, 307 और सात सीएलए में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी छात्रों की तलाश किया जा रही है।
कॉलेज के शिक्षकों को धमकी, छात्राओं से छेडखानी
आगरा कॉलेज में आए दिन मारपीट हो रही है। पूर्व छात्र नवनीत यादव 16 जनवरी को कॉलेज के शिक्षकों को धमकी दे चुका है, आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके गुप्ता द्वारा थाना लोहामंडी में तहरीर दी गई थी, ये पूर्व छात्र कॉलेज में छात्राओं से छेडखानी भी करते हैं लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।इनके द्वारा पूर्व में भी आगरा कॉलेज में मारपीट की जा चुकी है, एक पूर्व प्राचार्य का आरोपियों को संरक्षण था इसलिए ये मारपीट कर भाग जाते थे और मुकदमा दर्ज नहीं होता था।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: More than 50 artists delivered an impressive performance of the ‘Dr. Hedgewar’ mega-play at Agra’s Sursadan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में 50 से अधिक कलाकारों ने किया डॉ. हेडगेवार...

बिगलीक्स

NEET UG Re Exam 2026 : Easy questions of Biology, Chemistry & Physics tough, Reaction of Aspirants in Agra

आगरालीक्स…नीट यूजी री एग्जाम में बायोलॉली के प्रश्नों से खिले चेहरे, केमिस्ट्री...

बिगलीक्स

Agra News: West Delhi Businessman Found dead in Hotel Room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में दिल्ली के कारोबारी ने होटल के कमरे में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Young man shoots himself in hotel room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…सनसनीखेज, आगरा में होटल के कमरे में युवक ने खुद को मारी...

error: Content is protected !!