Sunday , 21 June 2026
Home बिगलीक्स DEI Neha Sharma Murder Case : Next hearing on 22 January
बिगलीक्स

DEI Neha Sharma Murder Case : Next hearing on 22 January

167

आगरालीक्स… डीईआई नेहा शर्मा हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आगरा कोर्ट में सुनवाई हुई, इस मामले में अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी।
शनिवार को स्वतंत्र अभियोन की नियुक्ति को लेकर कोर्ट में अभियोजन और बचाव पक्ष में बहस हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर जिला जज अनमोल पाल ने आदेश के लिए 22 जनवरी नियत की है।
जेल में है मुख्य अभियुक्त
डीईआई की लैब में 13 मार्च 2013 को नेहा शर्मा की रेप के बाद हत्या कर दी थी, इस मामले में आरोपी उदय स्वरूप डेढ सा से जेल में है, सीबीआई की जांच में भी उदय स्वरूप पर रेप और हत्या के आरोप लगे हैं। इस मामले में यशवीर संधू जमानत पर है।

चार साल पहले हत्या
डीईआई की बायो नैनो टेक्नोलॉजी लैब में 15 मार्च 2013 को शोध छात्रा नेहा शर्मा की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या में डीईआई के बीएससी के छात्र उदयस्वरूप और लैब टेक्नीशियन यशवीर सिंह संधू को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल कर दी। सीबीआइ द्वारा कराई गई जांच में आरोपी उदय स्वरूप का डीएनए मैच हो गया। उदय के खिलाफ सीबीआइ ने चार्जशीट दायर की थी, जबकि संधू को क्लीन चिट दे दी। अदालत में दोनों आरोपियों पर आरोप तय हुए, इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया। गवाही से पहले नेहा के पिता को आरोपी पक्ष से लगातार धमकियां मिल रही थीं। उनकी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर अग्रिम आदेश तक स्थानीय अदालत में सुनवाई को रोक दी है।
भगवान और सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद
मीडिया से नेहा शर्मा के पिता का कहना है कि निर्भया के तीन माह बाद उनकी बेटी के साथ वही हुआ। मगर, अफसोस कि अभी तक इसका ट्रायल भी नहीं हो सका है। केस ब्लाइंड नहीं था, पुलिस ने उसे बनाया। उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया। वे कोर्ट में प्रार्थना करेंगे कि केस की डेली सुनवाई हो, जिससे आरोपियों को जल्द सजा मिले। आगरा के लोगों ने उनका पूरा साथ दिया है और अभी दे रहे हैं। वे इस न्याय की लड़ाई को अंजाम पर पहुंचाने तक जारी रखेंगे। उन्हें भगवान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
नेहा शर्मा हत्याकांड
– 15 मार्च 2013- शोध छात्रा की निर्मम हत्या। छात्रा की कार खेलगांव के पास सड़क पर लावारिस मिली।
22 अप्रैल 2013- परिस्थितिजन्य और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर उदयस्वरूप तथा यशवीर सिंह संधू को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
12 जुलाई 2013- पुलिस की केस डायरी में हत्याकांड का चश्मदीद सामने आया।
18 जुलाई 2013- पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी।
22 जुलाई 2013- शोध छात्रा की पिता के प्रार्थनापत्र पर शासन ने केस सीबीआइ को स्थानांतरित कर दिया।
10 फरवरी 2014- हाईकोर्ट के आदेश पर उदय और संधू जेल से रिहा।
5 जनवरी 2016- सीबीआइ ने उदय स्वरूप के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी, मगर संधू को क्लीन चिट दे दी।
12 मई 2016- अदालत ने फिर उदयस्वरूप को जेल भेज दिया।
26 नवंबर 2016- उदय स्वरूप और यशवीर सिंह संधू पर कोर्ट में आरोप तय।
2 मई 2017- सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय अदालत में सुनवाई पर रोक लगाई।
सुप्रीम कोर्ट ने आगरा कोर्ट में सुनवाई के आदेश दिए
2 जनवरी 2018 19 जनवरी को होगी सुनवाई

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

NEET UG Re Exam 2026 : Easy questions of Biology, Chemistry & Physics tough, Reaction of Aspirants in Agra

आगरालीक्स…नीट यूजी री एग्जाम में बायोलॉली के प्रश्नों से खिले चेहरे, केमिस्ट्री...

बिगलीक्स

Agra News: West Delhi Businessman Found dead in Hotel Room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में दिल्ली के कारोबारी ने होटल के कमरे में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Young man shoots himself in hotel room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…सनसनीखेज, आगरा में होटल के कमरे में युवक ने खुद को मारी...

बिगलीक्स

Agra Live News: NEET UG Re Exam at 20 Centers in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 20 केंद्रों पर नीट यूजी पुनर्परीक्षा चल रही...

error: Content is protected !!