आगरालीक्स …आगरा में विदेशी ब्रीड और देसी डाग में देसी जीत गए, विदेशी ब्रीड के डॉग्स न तो भारतीय पर्यावरण के अनुकूल है और न ही खान-पान के। लोगों में विदेशी ब्रीड के प्रति बढ़ता क्रेज उनके प्रति क्रूरता को भी बढ़ा रहा है। क्रास ब्रीडिंग कर नई-नई ब्रीड का इजाद कर यह व्यवसाय बन गया है। यदि हम देसी श्वानों को अपनाएंगे तो देसी और विदेशी दोनों नस्लों के साथ न्याय कर पाएंगे।
कॉसमॉस मॉल में कैस्पर्स होम द्वारा देसी श्वानों के लिए एडोप्शन कैम्प व देसी श्वान अपनाने वालों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में कुछ यही संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जगन प्रसाद गर्ग, जितेन्द्र चौहान, बबिता चौहान व कैस्पर्स होम की निदेशक विनीता अरोरा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। अतिथियों ने देसी श्वान अपनाने वाले 15 लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जिसमें लोगों के पास 11 देसी श्वान अडॉप्ट करने का मौका था। एक पहल संस्था व दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट की राकर्स टीम नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को देशी श्वानों के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता देवेन्द्र अनीता शर्मा क्लासीकल डॉंस प्रस्तुत कर व सी-सीरीज फेम गायक मनु कौर ने अपने मधुर स्वर बिखेर कर लोगों को देसी श्वानों के प्रति जागरूक किया। नितिन एकेडमी द्वारा भी नृत्य प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पार्षद प्रेमा वर्मा, डॉ. संजीव नेहरू, मोना मखीजा, अंकित अमरनानी, यश गौतम, योगेश आर्या, माल्वीका, अपूर्वा, डिम्पी महेन्द्रू, किरन झावड़ा, साक्षी सिंघल, स्मिता चतुर्वेदी, अंतरा शर्मा, अंकित शर्मा, अतुल मित्तल आदि मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत कास्पर्स होम की निदेशक विनीता अरोरा व संचालन रिमझिम वर्मा ने किया।
देशी श्वान अपनाने वालों को किया गया सम्मानित
प्रियंका चौहान, सुनीता चतुर्वेदी, अंगना, काले, महेश चंद्र गुप्ता, रीना, दिव्या अग्रवाल, अभिषेक बंसल, अमित तोमर, रजनी, नितिन कुमार, सपना दीक्षित, रमा, पुष्पेन्द्र, पवन कुमार।