आगरालीक्स…. आगरा में अलग ही तरह की मीट हो रही है, सुबह चौराहे पर पुलिसकर्मियों के साथ एसएसपी मुलाकात करते हैं, हेलमेट पहने पुलिसकर्मियों को देख स्थानीय लोगों की सोच भी बदल रही है। इसके साथ ही हर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, इसमें भी स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है।
आगरा के एसएसपी अमित पाठक ने हेलमेट के लिए अभियान छेडा है, इसकी शुरूआत कलक्र्टेट से ही, यहां हेलमेट के बिना नो एंट्री कर दी है। अब हर थाना क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों के हेलमेट चेक किए जा रहे हैं। इसके लिए वे सुबह निकलते हैं, चौराहे पर पुलिसकर्मियों के साथ हेलमेट मीट होती है, इसके बाद क्षेत्र में घूमते हैं। पुलिस कर्मियों को हेलमेट पहने देख स्थानीय लोगों की भी सोच बदल रही है।
सरकारी कार्यालय में हेलमेट के बिना प्रवेश नहीं
एसएसपी अमित पाठक ने सभी सरकारी कार्यालय में हेलमेट के बिना प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव रखा है, इसे धीरे धीरे अमल में लाया जा रहा है। इसके साथ ही चौराहों के आस पास अतिक्रमण हटा दिया गया है। यहां दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए अलग से पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।
The all helmet meet at Bodla Chauraha @agrapolice @Uppolice @upcoprahul @adgzoneagra @dgpup @igrangeagra @amitpathak09 @TOILucknow @TOIIndiaNews @NavbharatTimes @the_hindu @upbhaskar @PatrikaUP @ZeeNews @Zee_Hindustan @aajtak @Live_Hindustan @htTweets pic.twitter.com/fYcwtyAs8O
— AGRA POLICE (@agrapolice) January 20, 2018
दोबारा अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी
आगरा में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया है लेकिन अगले दिन दोबारा अतिक्रमण हो जाता है। बुधवार को एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने थाना हरीपर्वत क्षेत्र में नगर निगम द्वारा हटाए गए अतिक्रमण की सूची लेकर जांच की। यहां हरीपर्वत से मदिया कटरा रोड तक पैदल निरीक्षण किया, यहां जगह जगह अतिक्रमण है। नगर निगम द्वारा जिन दुकानों को हटा दिया गया था, वहां दोबारा अतिक्रमण हो गया है।
सडक पर पार्किंग, दी चेतावनी
हरीपर्वत से मदिरा कटरा रोड पर कई हॉस्पिटल और लैब हैं, यहां सडक पर पार्किंग से रोड पर जाम लग जाता है। इसे भी एसएसपी ने देखा। दोबारा से अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है, इसके बाद भी वे अतिक्रमण करते हैं तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
पुलिस लेगी स्थानीय लोगों की मदद
अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों की भी मदद लेगी, हर क्षेत्र में स्थानीय लोगों की एक टीम भी तैयार की जा रही है। इसकी मदद से पुलिस अतिक्रमण हटाएगी। चौराहे के आस पास अतिक्रमण दिखाई नहीं देगा।