Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Car piles up on Agra Kanpur Highway in Fog
बिगलीक्स

Car piles up on Agra Kanpur Highway in Fog

245

आगरालीक्स आगरा में घने कोहरे और आसमान से टपकती ओंस की बूंदों के बीच एक के बाद एक कई कार भिड गई, आगरा कानपुर हादसे पर हादसे में कई लोगों के चोट आई है।
आगरा में बुधवार को सुबह से घना कोहरा था, आगरा कानपुर हाईवे पर एत्मादपुर के पास आगरा से जा रही कार आगे खडे ट्रक में जा घुसी, पीछे से आ रही कार एक के बाद एक दूसरे से भिड गई, इसमें एक बस इंजीनियरिंग कॉलेज की भी, इसमें छात्र छात्राएं बैठे हुए थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। कई लोग घायल हुए हैं।
नवंबर 2017 में यमुना एक्सप्रेस वे पर भिडे वाहन
दिल्ली और एनसीआर में कोहरे का असर दिखाई देने लगा है, विजिबिलिटी शून्य हो गई है। बुधवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट से 10 किलोमीटर दूर दनकौर के पास आगरा से नोएडा की तरफ आते समय बुधवार सुबह हादसा हुआ। इस हादसे में एक के बाद 10 गाड़ियां टकरा गईं। इसमें 6 लोग घायल हुए हैं। सभी को कैलाश अस्पताल लाया गया। लोगों को मामूली चोट लगी है। कैलाश अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी छुट्टी देने की तैयारी है। हादसे का शिकार लोग दिल्ली के बताए जा रहे हैं।
तेज आवाज के साथ भिड गए वाहन
यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे के चलते दिखाई नहीं दे रहा था, बल्देव के पास आगे चल रहे ट्रक से एक कार टकरा गई,ब्रेक लगाने पर एक के बाद एक कार टकराती चली गई। अचानक से लगाए गए ब्रैक से कई लोगों के चोट आई है। इन्हें स्थानीय लोगों ने गाडियों से बाहर निकाला।
एक्सप्रेस वे पर लगी लंबी लाइन
हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया, गाडियों के फंस जाने से लोगों को परेशानी हुई।

आठ जनवरी 2016 को टकराई थी 40 गाडियां
यमुना एक्सप्रेस वे पर एक के बाद एक 40 गाडियां जगह जगह आपस में टकरा गई। इससे यमुना एक्सप्रेस वे बंद कर दिया गया। मथुरा सांसद हेमामालिन को मांट टोल प्लाजा पर उतार लिया गया, वे कई घंटे जाम में फंसी रही।
सुबह से ही घना कोहरा होने से यमुना एक्सप्रेस पर वाहन आपस में टकरा गया। एक्सप्रेस वे पर जगह जगह गाडियां आपस में भिड गई, दो दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इसे देखते हुए कुछ देर के लिए यमुना एक्सप्रेस वे को बंद कर दिया गया। इससे लंबा जाम लग गया। इसी बीच सुबह सांसद हेमामालिन मथुरा से दिल्ली के लिए यमुना एक्सप्रेस होते हुए जा रही हैं। वे भी जाम में फंस गई। मथुरा के मांट टोल प्लाजा पर वह गाडी से उतर आईं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!