Wednesday , 2 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Fog & Cold waves in Agra
टॉप न्यूज़

Fog & Cold waves in Agra

216

आगरालीक्स… आगरा में हुई बूंदाबांदी के बाद सुबह कोहरा से हुई है, शीत लहर चल रही है, लोगों की कंपकपी छूट रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा।
मंगलवार को बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, बुधवार सुबह कोहरा छाया हुआ है, पांच किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से शीत लहर चल रही है। आज भी बादल छाए रहेंगे। सबसे ज्यादा समस्या सुबह सुबह बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है।
सर्दी में स्कूल हुए थे बंद
आगरा में धूप निकलने से तापमान में बढोत्तरी हुई है, लेकिन सात किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से शीत लहर चल रही है, ऐसे में स्कूलों की छुटटी कर दी गई है। कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे।
कई दिनों से कोहरा, शीतलहर के बीच मंगलवार को सुबह से धूप निकलगी, इससे न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। शीत लहर में कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुटटी नौ जनवरी तक की गई थी।
11 जनवरी तक स्कूल बंद
आगरा में कोहरे और शीत लहर को देखते हुए स्कूलों की छुटटी दी गई है, मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूलों में कक्षा आठ तक की छुटटी कर दी है।
आगरा में शीत लहर चलने के साथ ही घना कोहरा छा रहा है। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है। एडीएम सिटी केपी सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि कक्षा आठ तक के स्कूल सर्दी और कोहरे को देखते हुए 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूल में कक्षा आठ तक के बच्चों की छुटटी रहेगी, कक्षा 8 तक के बच्चों को स्कूल में बुलाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

टॉप न्यूज़

Agra News: The 18th Sri Krishna Janmashtami Festival has begun at the Mahalakshmi Temple in Balkeshwar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में शुरू हआ 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव....

error: Content is protected !!