आगरालीक्स… आगरा में स्मार्ट सिटी लिमिटेड की नई वेबसाइट और लोगो लांच किया गया। मेयर नवीन जैन ने कहा कि इससे आगरा शहर को एक नई पहचान मिलेगी। आने वाले समय में शहर स्मार्ट सिटी के रूप से जाना जाएगा। इसके लिए यहां के लोगो में बृज की संस्कृति की झलक पूरी दुनिया देख सकेगी।
यह वेबसाइट स्मार्ट सिटी के लिए कंसलटेंट कंपनी ने इसे तैयार किया है। लोगो में ताजमहल की शेप और मोर पंख भी लगाया गया है। वहीं वेबसाइट पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सभी जानकारियां समाहित होंगी। स्मार्ट सिटी के विकास कार्य की प्रगति की रिपोर्ट भी इसमें समाहित होगी। वेबसाइट पर कोई भी इसकी जानकारी ले सकेगा। इससे पारदर्शिता भी रहेगी और जनता और अफसरों के बीच दूरियां भी कम होंगी।
ताजनगरी में साइकिल शेयरिंग सिस्टम शुरू
साइकिल शेयरिंग सिस्टम का भी उद्घाटन किया। सांसद कठेरिया, मेयर नवीन जैन व अन्य जनप्रतिनिधियों ने साइकिल पर बैठकर इसका शुभारंभ किया। अधिकृत कंपनी जूमकार प्रा.लि. यह सेवाएं देगी। ताजमहल के आसपास आठ स्टेशनों पर साइकिल मिलेगी। ऑनलाइन पेमेंट कर इसकी सुविधा ली जा सकेगी। आधा घंटे का 10 रुपया है।