आगरालीक्स… आप सुबह और शाम को मंदिर जाते हैं तो आपके लिए खबर है। आगरा में बुधवार सुबह आठ बजे मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे और एक फरवरी को मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे।
बुधवार 31 जनवरी को चंद्रग्रहण पड रहा है। खग्रास चंद्रग्रहण का प्रभाव सुबह आठ बजे से शुरु हो जाएगा। सुबह आठ बजे से सूतक लगने से मंदिरों को कपाटबंद हो जाएंगे। मनकामेश्वर मंदिर में सूतक लगने के कारण भोलेनाथ की पूरे दिन में होने वाली नौ आरतियां बुधवार को सुबह पांच से आठ बजे के बीच कर ली जाएंगी। सुबह आठ बजे से मंदिर के पट बंद हो जाएंगे, जो दूसरे दिन एक फरवरी को सुबह साढ़े पांच बजे मंदिर की शुद्धि के बाद खुलेंगे। चंद्रग्रहण का स्पर्श काल शाम पांच बजकर 20 मिनट का है, जबकि उसका मोक्षकाल रात आठ बजकर 45 मिनट तक रहेगा। भगवान को इस दौरान स्पर्श नहीं करना चाहिए और न ही उनकी पूजा करनी चाहिए।
31 जनवरी 2018 को वर्ष का पहला चंद्रग्रहण होगा। चंद्रग्रहण का स्पर्शकाल सायंकाल 5:18 बजे व मोक्षकाल रात्रि 8:42 बजे होगा। ग्रहण का सूतक सुबह 8:35 बजे लग जाएगा।