आगरालीक्स.. आगरा के कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक और प्रिंसिपल के खिलाफ पैरेंटस ने मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि फीस जमा करने के बाद भी कॉलेज प्रशासन ने उनके बेटे का 11 वीं में सीबीएसई में पंजीकरण नहीं कराया। इस मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं, एक सप्ताह में न्यायालय में आख्या भिजवाने के लिए कहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के सेंट आॅगस्टीन सीनियर सेकेंड्री स्कूल, बरौली अहीर शमसाबाद रोड के खिलापफ गोपालपुरा ग्वालियर रोड निवासी रंजना गोयल ने अधिवक्ता मोहित कुमार सफया के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसमें आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने अपने बेटे अभिनव का सेंट आॅगस्टीन स्कूल में सत्र 2016 07 में 11 वीं में कराया। फीस बुकलेट के अनुसार स्कूल का आईडी नंबर 8477 दिया गया। बैंक आॅपफ बडौदा में करीब 26500 रुपये पफीस जमा की।
सीबीएसई में नहीं हुआ पंजीकरण
रंजना गोयल जब अपने बेटे अभिनव को साथ लेकर 12 वीं में पंजीकरण कराने पहुंची तो पता चला कि उनके बेटे का 11 वीं में सीबीएसई में पंजीकरण नहीं हुआ है। इससे वह 12 वीं की परीक्षा नहीं दे सकेगा। इस मामले में कोर्ट में प्रार्थना पत्र देने पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।