आगरालीक्स… आगरा के न्यूरोसर्जन डॉ आरसी मिश्रा ने कहा कि जब मैंने न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में कदम रखा था तब आगरा में केट स्कैन की सुविधा भी नहीं थी। लेकिन आज चिकित्सा के क्षेत्र में आगरा काफी आगे बढ़ चुका है, और बेहतर सुविधाएं मुहैया करा रहा है। उन्होंने लोगों से हेलमेट पहनने की अपील करते हुए कहा कि इससे 40 प्रतिशत हेड इंजरी को और 26 प्रतिशत इससे होने वाली मौतों को बचाया जा सकता है।
आगरा में गुरुवार को क्लब 35 द्वारा संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में क्लब 35 प्लस द्वारा शहर के ख्याति प्राप्त डॉक्टरों (न्यूरोलॉजीकल सोसायटी ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरसी मिश्रा, फोग्सी अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा, आईएसपीएटी अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा, यूरोलॉजीकल सोसायटी ऑफ इंडिया के प्रसीडेंट इलेक्ट डॉ. एमएस अग्रवाल) को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी गौरव दयाल ने कहा कि आगरा ग्रेट डॉक्टरों की गैलेग्जी है। चिकित्या का क्षेत्र बहुत चुनौतीपूर्ण है। यह शहर के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां ऐसी डॉक्टरों की सूची खासी लम्बी है जो देश ही विदेशों में भी शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि विधायक रानी पक्षालिक सिंह ने कहा कि जिस तरह आगरा को लोग ताजमहल और पेठे के लिए जानते हैं, उसी तरह आगरा के डॉक्टरों की पहचान भी विदेशों तक है। यह शहर के लिए गौरव की बात है। डॉ. रंजना बंसल ने इस मौके पर कहा कि जिस तरह एक पुरुष की सफलता के पीछे एक स्त्री का होता है, उसी तरह एक स्त्री की सफलता के पीछे भी उसके परिवार व पति का हाथ होता है। सभी डॉक्टरों व अतिथियों का सम्मान माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। क्लब की को-आर्डिनेटर आशु मित्तल ने किया। संचालन विनीत खेड़ा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से लॉयन्स क्लब के गवर्नर पारस अग्रवाल, सुनील विकल, रचना अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, पेम कपूर, ईरा खेड़ा, मीनाक्षी मोहन, संजीव मित्तल, रश्मि मगन, संगम सिंघल, सुनील अग्रवाल, अमर मित्तल, उषा अग्रवाल, लवली कथूरिया, विक्की वासन, नरेश पारस, कुमार कृष्ण गोयल, ईवा गर्ग आदि मौजूद थे।
यूं ही नहीं मिलती सफलता
डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा ने कहा कि भाग्य कोई दस्तावेज नहीं है जो विरासत मिलता है। इसे हर रोज अपनी मेहनत ले सींचना पड़ता है। तभी सफलती मिलती है। डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में कदम रखते समय सोचा नहीं था कि यह सफर इतना सुखद होगा। महिलाओं को जब तक पति और परिवार का सहयोग न मिले तो यह सम्भव नहीं। डॉ. एमएस अग्रवाल ने सम्मान के लिए शहर की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमने बेहतक तकनीक को कम कीमत में शहरवासियों को सुविधा देने का प्रयास किया है।