आगरालीक्स… आगरा में एक नेता महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक हालत में पार्क में बैठे हुए थे, पुलिस पहुंची तो हडकाने लगे, कुछ ही देर बाद नेता चौकी इंचार्ज के पैरों में गिर गए और कहने लगे कि गलती हो गई।
गुरुवार शाम चार बजे पालीवाल पार्क परिसर के बाल विहार के पास एक बेंच पर नेता महिला मित्र के साथ बैठे थे। वे हरकतें कर रहे थे, इसे देख राहगीर ने चौकी पर शिकायत कर दी, पुलिस कर्मी पहुंच गए और पूछताछ करने लगे। इस पर नेता ने पुलिस कर्मी को हडका दिया, कहा कि पति पत्नी एक साथ नहीं बैठ सकते हैं, पुलिस को तो इसमें भी कमाई दिखाई देती है। उसने कहा कि जानते नहीं हो मैं सत्तारूढ पार्टी का नेता हूं, अभी विधायक को बुला लूंगा। पुलिस कर्मी भी सहम गए उन्होंने नेता से नाम, पिता का नाम और पता पूछा, इसके बाद महिला से भी पूछताछ करने लगे।
गलती हो गई, उसे ना बुलाना, तूफान आ जाएगा
महिला से पूछताछ करते ही पुलिस कर्मी समझ गया कि नेता के साथ बैठी महिला उसकी पत्नी नहीं है। इसके बाद पुलिस कर्मी की आवाज तेज हो गई, दोनों से थाने चलने के लिए कहा और बोला कि पत्नी की जमानत पर ही छोडा जाएगा। यह सुनते ही नेता पसीने में नहा गया, पुलिस कर्मी के पैरों में गिर गया और कहने लगा है कि पत्नी को मत बुलाना, उसके आते ही तूफान आ जाएगा। यह देख वहां भीड लग गई, पुलिस कर्मी ने दोनों को हिदायत देकर छोड दिया।
नेता के बेटे के महिला के साथ अश्लील फोटो वायरल
एक और मामला आया है, एक नेता के बेटे के महिला के साथ अश्लील फोटो वायरल हुए हैं। महिला अपने पति के खिलापफ दो महीने पहले आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करा चुकी है, फोटो व्हाटस एप ग्रुप पर चल रहे हैं, इसमें नेता का बेटा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में है।