आगरालीक्स… आगरा का एक रेस्टोरेंट संचालक कजाकिस्तान की युवती के प्रेम में फंस गया है। उसकी पत्नी ने पीएम, सीएम और विदेश मंत्रालय में टवीट कर मदद मांगी है, जिससे उसका घर बच जाए।
आगरा के आरबीएस कॉलेज से बीएससी कर चुकी युवती का 2015 में रेस्टोरेंट संचालक युवक से संपर्क हुआ, दोनों ने 2015 में लव मैरिज कर ली। उसके दो बच्चे हैं, वह अब केंद्रीय हिंदी संस्थान में पढ रही कजाकिस्तान की युवती के प्रेम में फंस गया है। इसकी जानकारी होने पर युवती ने विरोध किया लेकिन वह नहीं माना, उसने अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी है। इससे युवती दहशत में हैं, उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की तो थाना मलपुरा में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया।