Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Income Tax survey in jewellery Market in Agra
बिगलीक्स

Income Tax survey in jewellery Market in Agra

129

आगरालीक्स… आगरा में आयकर विभाग का सर्वे, बडे कारोबारी के प्रतिष्ठान पर सर्वे कर रही आयकर विभाग की टीम।
आगरा में आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को आयकर विभाग के रेंज 4 की संयुक्त आयुक्त बेलू सिन्हा के निर्देशन में उपायुक्ता ज्योत्सना के नेतृत्व में पांच आयकर अधिकारियों की टीम ने आगरा में चौबेजी का फाटक, नमक की मंडी और चेन्नई समेत चार प्रतिष्ठानों पर इंटरगोल्ड ज्वैलर्स और केके ज्वैलर्स पर सर्वे कर रही है। टीम दस्तावेज खंगालने के साथ ही आय और व्यय का ब्योरा चेक कर रही है। टीम का सर्वे चल रहा है।
बाजार में मची खलबली
इंटरगोल्ड के अखिल जैन का चेन्नई में चांदी की पायलें, सोने के जेवरात, बुलियन का कारोबार है। आगरा से फर्म सोने की चेन, चांदी के जेवरात, चांदी और सोने का काम करती है। रोशन जैन के केके ज्वैलर्स का बुलियन का कारोबार है
आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई से खलबली मच गई। टीम के नमक की मंडी सर्राफा बाजार में पहुंचते ही कारोबारी सहम गए। टीम अभी कार्रवाई कर रही है।
28 सितंबर 2017 को हुई कार्रवाई
.आगरा में 60 घंटे चले आयकर सर्च में अभी तक का सबसे बडा सरेंंडर हुआ है, तीन लॉकर सीज किए गए हैं, बडी मात्रा में नकदी बरामद की है, 200 आयकर अधिकारियों की टीम ने दोनों कंपनियों के 24 परिसरों पर गुरुवार रात को छापेमार कार्रवाई समाप्त हुई।
मंगलवार सुबह कानपुर रेंज के प्रधान आयकर निदेशक जांच आशिम कुमार के निर्देश पर अपर निदेशक जांच व्रंदा देसाई के निर्देशन में उप निदेशक जांच योगेद्र मिश्रा ने श्री बसंत आॅयल ग्रुप और बीएनआर ग्रुप पर सर्च की। 200 आयकर अधिकारियों की टीम ने 24 ठिकानों पर कार्रवाई की, इन दोनों ग्रुप से 101 करोड की अघोषित आय सरेंडर की गई है, इस पर करीब 80 करोड का टैक्स वसूला जाएगा, यह आगरा ही नहीं कानपुर रेंज की सबसे बडी कार्रवाई है।
श्री बसंत ऑयल ग्रुप से चल रही बोगल कंपनियां
श्री बसंत ऑयल ग्रुप द्वारा फर्जी कंपनियों और बोगस फर्म के जरिये चार से पांच कंपनियों को रकम ट्रांसफर की गई। बैंकों से गए लेनदेन के ब्यौरे में बोगस कंपनियों की जांच हुई तो यह खुलासा सामने आया। सीधे रकम ट्रांसफर की जगह चार-पांच कंपनियों को ट्रांसफर कर यह रकम बाद में निकाल ली जाती थी।
बीएनआर ग्रुप से मिला कैश
बीएनआर ग्रुप में बड़ी संख्या में नकदी सीज की गई। इनके तीन लॉकरों को सीज किया गया है। आयकर विभाग का मानना है कि इन तीनों ही लॉकरों में बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिल सकते हैं।

कई और पर होगी कार्रवाई
बीएनआर और श्री बसंत ऑयल से मिले कागजातों के आधार पर अगले महीने तक कई अन्य कारोेबारियों पर आयकर छापे डाले जा सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Discussion on Fatty Liver & Breast diseases management

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के लोगों की सबसे बड़ी फैटी लिवर की...

बिगलीक्स

Agra Live News: 50 year old Canara Bank building collapse in Agra, Shift in Kacharai Ghaat Branch

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में कृष्णा मेट्रो मॉल के बेसमेंट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police file charge sheet in 25 Year old HR Manager Minki Sharma murder Case

आगरालीक्स…Agra News” आगरा में एचआर मैनेजर महिला की आफिस में सिर काट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman reach police station after boy friend refuse to marry

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने से...

error: Content is protected !!